छछरौली | सरस्वती हाई स्कूल छछरौली के बच्चों को ट्रेड फेयर का भ्रमण कराया गया। ट्रेड फेयर में बच्चों ने खूब मस्ती की। झूलों का आनंद उठाया। प्रधानाचार्य प्रीतम सैनी ने बताया कि परीक्षा के दिनों में स्कूल के बच्चे तनावमुक्त रहें। इसके लिए उनको ट्रेड फेयर का भ्रमण करवाया गया। आयोजनों में भाग लेने से बच्चे तनावमुक्त हो जाते हैं। और अपनी खुशी का इजहार कर मस्ती करते हैं। इस मौके पर रश्मि, शाहीन, प्रभजोत, ऋतु, मनजीत मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HQHrLf