ग्रामीण चौकीदारों की एक बैठक बुधवार को बीडीपीओ कार्यालय के प्रांगण में ब्लॉक प्रधान अजीत व सचिव सत्यपाल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान ग्रामीण चौकीदारों से जुड़ी विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई। जिसमें ग्रामीण चौकीदारों ने अपनी मांगें दोहराते हुए कहा कि सरकार द्वारा की गई घोषणा के अनुसार चौकीदारों का ईपीएफ लागू किया जाए। आयुष्मान भारत योजना में ग्रामीण चौकीदारों को भी जोड़ा जाए। ग्रामीण चौकीदारों को सौ-सौ वर्ग गज के प्लाट दिए जाएं। चौकीदार की मृत्यु के पश्चात उसकी प|ी या उसके किसी आश्रित को चौकीदार के पद पर लगाया जाए। इस अवसर पर मुकेश कुमार, विनोद, जोगीराम, छबीला राम, रामकिशन, अजय, सुनील कुमार, सुबेर, सन्नी, सत्यवान, मान सिंह, राजेश कुमार, बारुराम आदि मौजूद रहे।
बरवाला के बीडीपीओ कार्यालय में बैठक करते ग्रामीण चौकीदार।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c8YCW1