विवाहिता ने फंदा लगा दी जान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 26 February 2020

विवाहिता ने फंदा लगा दी जान


नारनौंद | मिर्चपुर में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। मिर्चपुर निवासी नरेश गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। इन दिनों अपने घर पर ही आया हुआ था। बुधवार की सुबह अपने घर में अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ खेल रहा था। उसने प|ी को आवाज लगाई तो उसकी तरफ से कोई उत्तर नहीं मिला। जब उसने ऊपर के कमरे में जाकर देखा तो उसकी प|ी 28 वर्षीय पूनम फंदे पर झूल रही थी। शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग भी पहुंच गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतका के भाई छिछड़ाना निवासी विरेंद्र के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। शव को परिजनों के हवाले कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T0fgjc

ADD











Pages