बदरपुर में बसपा प्रत्याशी की गाड़ी पर लाठी-डंडे से हमला, शीशे टूटने की वजह से आई चोट - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 6 February 2020

बदरपुर में बसपा प्रत्याशी की गाड़ी पर लाठी-डंडे से हमला, शीशे टूटने की वजह से आई चोट

नई दिल्ली. बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे नारायण दत्त शर्मा की गाड़ी पर हमला किया गया। बुधवार देर रात हुई इस घटना में उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए और उन्हें चोट भी आई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। पुलिस मामले में मिली शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। तफ्तीश इस बिंदु पर भी केंद्रित है कहीं चुनाव से दो दिन पहले यह सब मतदाताओं से सहानुभूति बटोरने की कोशिश तो नहीं है। मौके पर पुलिस को सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा मिला है।

आप से विधायक हैं नारायण दत्त

जानकारी के मुताबिक नारायण दत्त शर्मा आप की ओर से विधायक भी हैं। उन्हें इस बार आप ने टिकट नहीं दिया और वह बसपा उम्मीदवार के तौर पर लड़ रहे हैं। शर्मा ने कहा वह देर रात फरीदाबाद से साठ फुटा रोड होते हुए घर लौट रहे थे, तभी एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवाया। इसके बाद कार से बाहर निकले सात-आठ लोगों ने हमला बोल दिया। उस वक्त गाड़ी में इस प्रत्याशी के अलावा धर्मेन्द्र व पंकज नाम के दो अन्य लोग मौजूद थे। रात एक बजे पुलिस को सूचना मिली। पुलिस काे मौके से कोई सीसीटीवी कैमरा लगा नहीं मिला। वह इतनी रात फरीदाबाद में कहां और किससे मिलकर लौट रहे थे, इसे लेकर पीड़ित ने पुलिस को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इस हमले की निंदा की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हमले में कार के शीशे टूटे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39g4Lh6

ADD











Pages