नई दिल्ली. ईडी काे शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियाें के साथ पीएफआई के संपर्क का पता चला है। दिल्ली में मतदान से ठीक पहले सामने आए इस दावे में आप और कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं के भी पीएफआई से संपर्क का दावा है। मीडिया रिपाेर्ट्स में आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और कांग्रेस नेता उदित राज का पीएफआई से संपर्क की बात कही गई है।
पीएफआई अध्यक्ष ने कहा- मैं संजय सिंह से मिला था
इस बारे में पूछने पर पीएफआई के दिल्ली अध्यक्ष परवेज अहमद ने कहा, ‘सामाजिक आंदाेलन के चलते जनसंपर्क के लिए हम कई लाेगाें से मिलते हैं। अपनी गतिविधियाें के बारे में बताने के लिए मैं संजय से मिला था।’ हालांकि, वह उदित से कभी नहीं मिले। दाेनाें के बीच एक बार बात हुई थी। तब वह पीएफआई के महासचिव काे दिल्ली के एक आयाेजन में शामिल करवाना चाहते थे।
मीडियो रिपोर्ट्स में मुझे बदनाम करने का प्रयास
दूसरी तरफ, संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि उनका पीएफआई से संबंध बताते हुए ईडी का काेई आधिकारिक दस्तावेज या बयान सामने नहीं आया है। इससे जुड़ी मीडिया रिपाेर्ट्स मुझे बदनाम करने का प्रयास हैं। उन्हाेंने दावा किया कि यह गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर हाे रहा है। उदित ने कहा कि पिछले साल दिसंबर में हुई रैली के लिए वह कई लाेगाें से मिले थे। हो सकता है किसी से मिले हाें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OzZLMf