बब्याल में रविदास मंदिर के पास टांगरी मोहल्ला के एक घर में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना रविवार रात काे हुई जब लोग सो रहे थे। आग इतनी भयानक थी कि घर के अन्य कमरों में दरारें आ गई।
पीड़ित करनैल सिंह के मुताबिक, घर में हम 4 भाइयों का 20 सदस्यीय परिवार रहता है। रात करीब पौने 2 बजे आंख खुली तो पूरा घर धुएं से भरा था। सामान वाले कमरे से आग की लपटें बाहर आ रहीं थी। उन्हाेंने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन लगाया, लेकिन सवा घंटे तक काई दमकल कर्मी नहीं आया और दमकल केंद्र से रास्ता मात्र 10 मिनट का है। इस दौरान आस-पड़ोस के लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। करनैल सिंह ने बताया कि वह डीजे का काम करते हैं। अाग में उनका डीजे का सारा सामान, दो अंगूठियां, एक गले का हार, बालियां और 12 हजार कैश समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया।
फायर मैन रामपाल ने बताया कि करीब सवा 2 बजे हमें घटना का पता चला। हम तुरंत घटनास्थल की ओर बढ़ चले। ढाई बजे हम बब्याल की ऋषि गैस एजेंसी के पास थे, लेकिन रास्ता न पता होने के चलते हम 3 बजे घटनास्थल पर पहुंच पाए। जैसे ही हम वहां पहुंचे कुछ लोगों ने हमारे साथ गाली गलौच और हाथापाई भी की।
टांगरी मोहल्ला में घर में लगी आग के बाद दूसरे कमरे में लपटों के निशान व घर के बाहर रखा जला सामान दिखाते लोग।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36QGr3v