शहर में 80 और 100 एमएलडी के दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट 300 करोड़ की लागत से 15 माह में तैयार होंगे - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 3 February 2020

शहर में 80 और 100 एमएलडी के दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट 300 करोड़ की लागत से 15 माह में तैयार होंगे


नेशनल हाईवे पर बघौला से जनौली गांव के लिए ऑटो किराए पर ले जाकर हथियार के बल पर ऑटो चालक के साथ लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन व एक एयर गन पिस्टल को बरामद कर लिया है। जांच अधिकारी इमरोज ने बताया कि दो फरवरी की शाम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ऑटो चालक के साथ लूटपाट का आरोपी अगवानपुर-जनौली रेलवे क्रॉसिंग के समीप मौजूद है।

पुलिस ने मौके पर दबिश दी और उक्त युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना बडौली गांव निवासी रोहित बताया और बताया कि उसने ही ऑटो चालक सूरजभान निवासी न्यू बस्ती सल्लागढ़ से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी रोहित चालक सूरजभान से मोबाइल फोन व लगभग 150-175 रुपयों को लूटकर फरार हो गया था।

अंतिम पेज पर पढ़े

सूरजकुंड मेले की विस्तृत कवरेज -पेज 4 पर

फाॅलोअप: पुलिस कस्टडी से दो मोस्ट वांटेड छुड़ाने वाले बदमाशों के ठिकानों पर छापे

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

पाली रोड पर हनुमान मंदिर के पास पुलिस वैन पर हमला कर दो मोस्ट वांटेड को छ़ुड़ाने वाले 8-10 बदमाशों की पुलिस ने पहचान कर ली है। पुलिस इनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल तीनों बदमाशों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को तीनों बदमाशों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिन बदमाशों की पहचान हुई है वे गुड़गांव, सोनीपत और झज्जर इलाके के बताए जा रहे हैं। क्राइम ब्रांच की टीमें पड़ोसी जिलों की पुलिस से संपर्क कर उन्हें पकड़ने के प्रयास में लगी है। एक फरवरी को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पाली रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास तीन गाड़ियों में आए हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस वैन पर हमला कर मोस्ट वांटेड बदमाश संदीप जठेड़ी और धनसिंह होडल को छुड़ा ले गए। चूंकि शहर में वीआईपी की मौजूदगी थी इसलिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात थे। इसके बावजूद बेखौफ बदमाशों वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

तीन घायल बदमाश अस्पताल में थे भर्ती

क्राइम ब्रांच की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए थे। इनमें धनसिंह होडल, झज्जर निवासी नरेश सेठी और कपिल शामिल थे। तीनों बदमाशों का पुलिस अभिरक्षा में बीके अस्पताल में इलाज चल रहा था। एसीपी क्राइम ब्रांच अनिल कुमार के अनुसार तीनों बदमाशों को अस्पताल प्रबंधन ने सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को तीनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

शहर के इन इलाके में हैं दुकानें


अधिकारियों के मुताबिक तिकाेना पार्क, मद्रासी मंदिर सेक्टर 23, शॉपिंग सेंटर सेक्टर 23, ऑटो रिपेयरिंग मार्केट सेक्टर 26, शापिंग सेंटर इंडस्ट्रियल एरिया प्रगति विहार सेक्टर 59, शापिंग सेंटर विकास नगर सेक्टर 87, डेयरी स्कीम सेक्टर 74, ओल्ड सब्जी मंडी एनआईटी एनएच वन, ग्रुप हाउसिंग स्कीम सेक्टर 49, सेक्टर 52 प्राइमरी स्कूल साइट, ग्रुप हाउसिंग स्कीम सेक्टर 41, सेक्टर 85 व सेक्टर 39 में है।

निगम 150 से अधिक दुकानें और कियोस्क बेचकर कमाएगा 400 करोड़ रुपए

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

आर्थिक संकट से जूझ रहा नगर निगम अपनी दुकानें और कियोस्क बेचकर करीब 400 करोड़ रुपए कमाएगा। इसके लिए अलग-अगल स्थानों पर बनी दुकानों और कियोस्क को चिह्नित कर लिया गया है। पांच फरवरी को डिवीजनल कमिश्नर के साथ बैठक होगी। इसमें रिजर्व प्राइज तय की जाएगी। इसके बाद इन्हें बेचा जाएगा।

राज्य सरकार ने नगर निगम को अब फंड देने से इंकार कर दिया है। सरकार ने कहा है कि निगम खुद अपने आय के साधन बनाएं। मार्च के बाद राज्य सरकार निगम को कोई फंड रिलीज नहीं करेगी। इसी मुद्दे को लेकर पिछले दिनों चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के आवास पर हरियाणा के निगम कमिश्नर और मेयर्स की बैठक हुई थी। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई थी। आय बढ़ाने के लिए निगम ने विभिन्न हिस्सों में बनी नगर निगम की करीब 150 दुकानों को चिह्नित किया है। ये अलग-अलग प्रकार की दुकानें और कियोस्क हैं।

सूचना

परदे के पीछे और मैनेजमेंट फंडा -पढ़े मुख्य अखबार के पेज 6 पर

बदरपुर टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार इनोवा कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक की जान बची

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

बदरपुर टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार इनोवा कार हादसे का शिकार हो गई। इसका चालक बाल-बाल बच गया। गाड़ी का बैलून खुलने से चालक को हल्की चोटें आई हैं। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में कार का इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

कार हाईवे पर खड़े एक ऑटो से टकराई है। पुलिस के अनुसार फरीदाबाद से दिल्ली की ओर इनोवा गाड़ी जा रही थी। हाईवे पर एक ऑटो खराब होने के कारण वह खड़ा था। चालक इसे देख नहीं पाया जिससे कार उससे टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए। कार का सेफ्टी बैलून खुलने से चालक बाल-बाल बच गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। उसने लगे जाम को खुलवाकर रास्ता साफ कराया।

अवैध रूप से बनाए शोरूम पर नगर निगम ने चलाया बुलडोजर, मिल रही थीं शिकायतें

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

बल्लभगढ़ के सेक्टर 62 में आशियाना के सामने बनाए जा रहे शोरूम पर निगम के तोड़फोड़ विभाग ने बुल्डोजर चलवाकर दीवार तुड़वा दी। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक प्रॉपर्टी मालिक बगैर नक्शा पास कराए शोरूम बनवा रहे थे। निगम की टीम ने इसकी जांच की। जांच में नक्शा पास कराने संबंधी कोई कागज नहीं मिले। इसके बाद उसे तोड़ दिया गया। सेक्टर 62 में एक बड़े भूभाग के चारों ओर बाउंड्रीवाल बनाई गई थी। बल्लभगढ़ जोन के तोड़फोड़ विभाग के एसडीओ सुशील कुमार ने बताया कि निगम की टीम ने उक्त अवैध निर्माण की जांच की थी। लोगों से भी शिकायतें मिल रही थीं कि अवैध तरीके से शोरूम बनाया जा रहा है। संबंधित प्रॉपर्टी मालिक से नक्शा पास कराने के कागजात मांगे गए थे लेकिन वह कागजात नहीं दिखा पाया। सोमवार को मशीन ने दीवार तोड़ दी।

एसटीपी की क्षमता बढ़ेगी

इसके साथ ही निगम ने मिर्जापुर और प्रतापगढ़ एसटीपी की क्षमता बढ़ाकर 80 और 100 एमएलडी करने की योजना बनाई है। सरकार ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। निगम ने इस प्रोजेक्ट पर करीब 300 करोड़ रुपए खर्च होने का डीपीआर तैयार कर राज्य सरकार को भेज दिया है। पैसा आते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। निगम अफसरों के मुताबिक इस काम को 15 माह में पूरा कर लिया जाएगा।

सरकार ने प्रोजेक्ट को पहले ही मंजूरी दे चुकी है

एसटीपी प्रोजेक्ट के लिए राज्य सरकार से पैसों की मांग की गई है। सरकार ने प्रोजेक्ट को पहले ही मंजूरी दे चुकी है। पैसा आते ही टेंडर का काम शुरू कर प्रोजेक्ट को प्राथमिकता पर रखा जाएगा। क्षमता बढ़ने से शहर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या खत्म हो जाएगी।
-बीके कर्दम, एसई नगर निगम, फरीदाबाद

एनजीटी सख्त, कहा- बगैर ट्रीट पानी नदी में न जाए


निगम अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों एनजीटी की ओर से प्रदेश के सभी नगर निगमों और निकायों को निर्देश जारी किए गए कि जल प्रदूषण रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। शहर का गंदा पानी बगैर ट्रीट किए नदी अथवा नालों में नहीं जाना चाहिए। एनजीटी ने सभी निकायों को एक्शन प्लान बनाने का आदेश दिया था। एनजीटी ने साफ कहा है कि दिसंबर 2020 के बाद शहर का गंदा पानी बगैर ट्रीट किए नदी में नहीं डाला जा सकेगा। जो नगर निगम इसका उल्लंघन करेगा उस पर जुर्माना किया जाएगा।


नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | पलवल

स्कूल से घर आते समय एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी हेडक्वार्टर सुनील कादियान ने बताया कि एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी 14 वर्षीय बेटी प्रतिदिन घर से स्कूल पैदल आती-जाती है। आरोप है कि उनकी बेटी एक फरवरी को घर से स्कूल गई हुई थी, लेकिन वह अपने घर लौटकर वापस घर नहीं पहुंची। उन्होंने अपनी बेटी को काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। दो फरवरी को उनकी बेटी डरी-सहमी हुई वापस अपने घर पहुंची। जब उन्होंने अपनी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि जब वह स्कूल से घर के लिए लौटकर आ रही थी तभी रास्ते से शहर में किराए के मकान में रहने वाले परवेश नामक युवक ने उसे जबरन उठाकर अपने कमरे में ले गया। आरोप है कि युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ रात भर दुष्कर्म किया। आरोपी जिला महुआ (यूपी) के बदखेड़ा गांव का रहने वाला है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

शहला का जन्म अफगानिस्तान की उसी धरती बामियान में हुआ है, जहां आतंकवादियों ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को ध्वस्त कर दिया था

शहला का जन्म अफगानिस्तान की उसी धरती बामियान में हुआ है, जहां कभी तालिबानी आतंकवादियों ने शांति और मानवता को अपने प्रेम से सींचने वाले महात्मा बुद्ध की विशालकाय प्रतिमा को ध्वस्त कर दिया गया था। जान अली और निखबा के घर में 26 दिसंबर 1995 को जन्मी शहला सादत 6 भाई-बहनों में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में काबुल की हयात यूनिवर्सिटी से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक तक शिक्षा ग्रहण की। शहला माता-पिता के प्रोत्साहन से चीन के चंचा शहर चली गईं। वहां एक साल का जैमोलॉजी का कोर्स किया।

अफगानिस्तान की शहला सादत बोलीं- भारत में शांति है, यहां के नागरिक किसी दूसरे व्यक्ति के जीवन में कोई दखल नहीं देते हैं

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

विषम परिस्थितियों में रहकर भी एक लड़की फर्श से अर्श तक पहुंच सकती है, इसका एक जीवंत उदाहरण हैं अफगानिस्तान के काबुल से आईं शहला सादत। एक राजमिस्त्री के साधारण से घर में जन्म लेने वाली शहला तालिबानी कुंठित मानसिकता वाले देश में अपनी खुद की ज्वैलरी और हैंडलूम को न केवल पहचान दी है, बल्कि अपने वतन की गुरबत झेल रहीं महिलाओं की मदद भी कर रही हैं। शहला पहली बार हिंदुस्तान आईं हैं। उसने सूरजकुंड मेले में स्टाल लगाने का पहला अनुभव हैं। इससे पहले वह दुबई इंटरनेशनल फेयर में स्टाल लगा चुकी हैं।

दहशत फैलाने को दुकान के शटर पर की फायरिंग

पलवल| दहशत फैलाने के लिए दो युवक कटेसरा गांव स्थित एक दुकान के शटर में दिन-दहाड़े गोली मारकर फरार हो गए। चांदहट थाना पुलिस ने शिकायत पर एक नामजद सहित दो बाइकर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी मुनीम ने बताया कि कटेसरा गांव निवासी राहुल ने बताया कि कि उसके पिता नत्थीराम की गांव में घोड़ी बग्गी रिपेयरिंग की दुकान है। दो फरवरी को वह व उनके पिता दुकान पर थे, इसी दौरान दोपहर 3 बजे अलावलपुर निवासी बंटी अपने एक साथी के साथ बाइक से आया और दुकान का शटर बंद कर दिया । इसके कुछ देर बाद पीड़ित ने अंदर से दुकान का शटर खोला, तो बंटी ने अपने हाथ लिए हुए अवैध हथियार से एक गोली चलाई, जो उसकी दुकान के शटर में जाकर लगी। लोग इकट्‌ठे हुए तो आरोपी भाग गए।

बेरोजगार व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फरीदाबाद| दो साल से बेरोजगार घर बैठे एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान डबुआ कॉलोनी निवासी महावीर के रूप में हुई है। जांच अधिकारी कुशविंदर नागर के अनुसार डबुआ कॉलोनी ई-ब्लॉक निवासी महावीर दो साल से बेरोजगार था। उनकी मां और प|ी नौकरी करती है। बताया जाता है बेरोजगार होने से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसके बच्चे भी हैं। दो दिन पहले प|ी के मामा की मौत हो गई थी। वह मामा के घर चली गई थी। घर में मां और महावीर था। रविवार को दोनों खाना खाकर सो गए। सोमवार सुबह जब मां सोकर उठी तो महावीर का दरवाजा बंद मिला। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। लोगों की मदद से जब दरवाजा तोड़ा तो देखा कि वह फंदे से लटका हुआ है।

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बॉयोमार्कर मशीन शुरू

फरीदाबाद| एनआईटी-3 नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में लगाई गई बायोमार्कर मशीन से मरीजों के सैंपल की जांच शुरू हो गई है। ईएसआईसी के डीजी राजकुमार ने इसका शुभारंभ किया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस मशीन के आने से फरीदाबाद समेत आसपास के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। उन्हें बीमारी से संबंधित विभिन्न जांच के लिए अब दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे कैंसर व लीवर इंफेक्शन जैसे रोगों की जांच में सहायता मिलेगी। साथ ही मशीन से रिपोर्ट जल्द व सटीक मिलेगी। ईएसआईसी अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में फरीदाबाद समेत पलवल, होडल, हथीन, मेवात, नूंह, पानीपत, सोनीपत, कैथल झज्जर आदि जिलों से मरीज इलाज के लिए आते हैं। यहां करीब साढ़े पांच लाख कार्डधारक हैं। रोज करीब 1500 सैंपल लिए जाते हैं। इस मशीन के आने से जांच करने में आसानी होगी। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के रजिस्ट्रार एके पांडे के अनुसार बायोमार्कर मशीन से एक बार में 1300 सैंपल की जांच 5 मिनट में की जा सकती है।

ऑटो चालक से लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने रिमांड पर लिया

बड़खल विधानसभा क्षेत्र: एनआईटी एक, दो, तीन, पांच, गांधी कॉलोनी, मुल्ला होटल, एसजीएम नगर, केसी रोड, जमाई कॉलोनी, बड़खल, बड़खल एक्सटेंशन, दयालबाग, इंदिरा काॅलोनी, अनखीर, मेवला महाराजपुर आदि।


फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र: भूड़ कॉलोनी, भूड़ कॉलोनी एक्सटेंशन, बसेलवा कॉलोनी, बसेलवा एक्सटेंशन, इंद्रा कांप्लेक्स, न्यू सैयदवाड़ा, पूरन एंक्लेव, सरपंच कॉलोनी, संत नगर, ठाकुरवाड़ा, भीमवाड़ा, सेक्टर 28, 29, 14, 15, 16, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 18, 19, सेहतपुर, पल्ला, शास्त्री कॉलोनी, बाड़ मोहल्ला, हरिजन कॉलोनी, आईपी कॉलोनी आदि।


बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र: चावला कॉलोनी, भूदत्त काॅलोनी, भीकम कॉलोनी, भाटिया कॉलोनी, नाहर सिंह कॉलोनी, त्रिखा कॉलोनी, श्याम कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, पतवारी कॉलोनी, ईस्ट चावला कॉलोनी, कुंदन कॉलोनी, रघुवीर कॉलोनी, राव कॉलोनी, नत्थू काॅलोनी, शिव कॉलोनी, शिव हरिजन कॉलोनी आदि।

एनआईटी विधानसभा क्षेत्र: डबुआ कॉलोनी, ए, बी, सी, डी और ई ब्लाक, जनता काॅलोनी, जवाहर कॉलोनी एक व दो, पर्वतीया कॉलोनी एक व दो, कपड़ा कॉलोनी, प्रेस कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, पंजाबी कॉलोनी, सारन गांव, नंगला एन्क्लेव एक व दो, पंचकुइया रोड, संजय कॉलोनी, संजय एंक्लेव, न्यू जनता काॅलोनी, एचीवर कॉलोनी, नवादा गांव, एनडी ब्लॉक आदि।

भास्कर न्यूज | फरीदाबाद

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर नगर निगम ने सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या खत्म करने के लिए 80 और 100 एमएलडी के दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाने की योजना तैयार की है। राज्य सरकार से भी मंजूरी मिल गई। इनके निर्माण में करीब 300 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पैसा मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। इनको 15 महीने में बनाने का टारगेट रखा गया है। एनजीटी ने राज्य सरकार और नगर निकायों को पहले ही आदेश दिया है कि दिसंबर 2020 के बाद बगैर ट्रीट किए कोई भी पानी नदी अथवा नालों में नहीं भेजा जा सकेगा। यदि कोई नगर निकाय इसकी अवहेलना करती है तो उस पर भारी भरकम जुर्माना किया जाएगा। एनजीटी सेक्टर-48 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर एक दशक से भरे गंदे पानी को लेकर सख्त एक्शन ले चुका है। वह निगम पर 1.65 करोड़ का जुर्माना लगा चुका है।

अभी एसटीपी के ये हैं हालात

नगर निगम के मिर्जापुर, बादशाहपुर और प्रतापगढ़ में एसटीपी हैं। इनकी क्षमता कम होने से शहर में सीवर जाम की समस्या रहती है। मिर्जापुर की क्षमता 45 एमएलडी, प्रतापगढ़ की 50 एमएलडी और बादशाहपुर की क्षमता 50 एमएलडी है। यही नहीं बगैर ट्रीट किए सीवर के पानी की निकासी कर उसे गोंछी ड्रेन में डाला जा रहा है।

लूट के आरोपी व बरामद हथियार व मोबाइल फोन

हमले में शामिल बदमाशों की हुई पहचान

एसीपी के अनुसार पुलिस पार्टी पर हमला करने में शामिल 8-10 बदमाशों की पहचान कर ली गई है। अब क्राइम ब्रांच की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने बताया इनमें गुड़गांव, झज्जर और सोनीपत के बदमाश शामिल हैं। चूंकि सभी बदमाश बाहरी जिलों के हैं। इसलिए उन्हें गिरफ्तार करने में समय लग रहा है। उम्मीद है एक-दो दिन में फरार बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

बदमाशों के हमले की शिकार हुई बस की जांच करते पुलिस अधिकारी।

पकड़े गए तीनों बदमाश अस्पताल से डिस्चार्ज

डिवीजनल कमिश्नर की अध्यक्षता में रिजर्व प्राइज को लेकर 5 को होगी बैठक

फरीदाबाद. हाईवे पर हादसे का शिकार हुई इनोवा कार।

निगम ने कहा- प्रॉपर्टी मालिक बगैर नक्शा पास कराए शोरूम बनवा रहे थे

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62 में बनाए जा रहे अवैध निर्माण को तोड़ती मशीन।

इन कॉलोनियों व सेक्टरों को होगा फायदा


फरीदाबाद. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट।

मिला समय| एनजीटी का सख्त आदेश बगैर ट्रीट किए पानी यमुना में नहीं जाना चाहिए, दिसंबर 2020 तक का दिया है समय। इसलिए निगम ने शुरू किया काम।


यहां है समस्या| एनआईटी, बड़खल, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ क्षेत्र के लोगों को होगा फायदा, अभी यहां की कॉलोनियों में रहती है सीवर जाम की समस्या।

2 फरवरी को उनकी बेटी डरी-सहमी वापस घर पहुंची

कुछ लोग जिहाद के नाम इस्लाम धर्म की तस्वीर बदल रहे हैं

शहला सादत के पास तीस महिला कारीगरों का स्टाफ है और लगभग दो सौ से अधिक महिलाएं उनके साथ हैंडलूम के व्यवसाय में जुड़ी हुई हैं। गरीब महिलाओं की करती है सहायता एक आधुनिक एवं प्रगतिशील मुस्लिम उद्यमी ने दो साल में ही चीन, भारत, दुबई, कजाकिस्तान तक अपने व्यापार को फैला दिया। उनकी दो बड़ी बहनें जहां 17-18 साल की उम्र में घर बसा चुकी थी। घर में पिता बीमार हैं। उन्हें अफगानी राष्ट्रपति मोहम्मद गनी की प|ी बीबी गुल और उप राष्ट्रपति अब्दुल्ला सम्मानित कर चुके हैं।

फरीदाबाद. अफगानिस्तान के काबुल से आईं शहला सादत खुद के द्वारा तैयार की गई ज्वैलरी के बारे में पर्यटकों को बताती हुईं।

शहला के अनुसार वह अपनी आमदनी से समाज में गरीब महिलाओं की सहायता भी करती हैं। भारत की सभ्यता-संस्कृति से प्रभावित शहला कहती हैं कि अफगानिस्तान में 27 करोड़ की आबादी आपस में लड़ती रहती है, जबकि भारत में शांति है।

सूरजकुंड मेला }उन्होंने खुद की ज्वैलरी और हैंडलूम को न केवल पहचान दी है, बल्कि अपने वतन में गुरबत झेल रहीं महिलाओं की मदद भी कर रही हैं

अब उनके साथ तीस महिला कारीगरों का स्टाफ है


फरीदाबाद, मंगलवार 04 फरवरी, 2020

3



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GRV10e

ADD











Pages