काली देवी मंदिर सभा व स्कूल सोसायटी के प्रधान हनुमान सिंगला ने दिया इस्तीफा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 8 February 2020

काली देवी मंदिर सभा व स्कूल सोसायटी के प्रधान हनुमान सिंगला ने दिया इस्तीफा


शहर की जानी-मानी धार्मिक, शैक्षणिक और सामाजिक संस्थानों के प्रधान हनुमान सिंगला ने दो संस्थाओं के प्रधान पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा स्वास्थ्य कारणों के कारण दिया है।

सिंगला ने शहर की बड़ी धार्मिक संस्था श्री काली देवी मंदिर सभा और शैक्षणिक संस्था श्री काली देवी विद्या मंदिर सोसायटी के प्रधान पदों से इस्तीफा दिया है। इस्तीफे में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों के चलते पद छोड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह बहुत समय से अस्वस्थ चल रहे हैं और पिछले साल उनका लीवर ट्रांसप्लांट हुआ है। अभी उनका स्वास्थ्य उतना ठीक नहीं है कि वह कार्य सुचारू रूप से संभाल सकें। इसलिए वह पद पर बने रहना उचित नहीं समझते। उन्होंने संस्थाओं की कार्यकारिणी के फैसले से अवगत कराया है। सिंगला 33 साल से श्री काली देवी मंदिर सभा के प्रधान हैं। उनके कार्यकाल में मंदिर के नए सिरे से निर्माण का काम शुरू किया गया है। शैक्षणिक संस्था श्री काली देवी विद्या मंदिर सोसायटी के वह 29 साल से प्रधान हैं। संस्था की तरफ से मॉडल टाउन में श्री काली देवी विद्या मंदिर के नाम से बड़ा स्कूल संचालित किया जा रहा है। सिंगला श्री काली देवी आई एंड जनरल अस्पताल सोसायटी के प्रधान भी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OFOrOD

ADD











Pages