चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ इकाई द्वारा स्तन कैंसर पर व्याख्यान कराया गया। इसके अतिरिक्त गठिया जैसी बीमारी पर भी डाॅ. भरतवीर मनचंदा ने विचार प्रस्तुत किए। डाॅ. सलोनी मनचंदा स्तन कैंसर स्पैशलिस्ट ने स्तन कैंसर के बारे में छात्राओं व प्राध्यापिकाओं को सतर्क किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार महिलाओं को अपना समय-समय पर चेकअप करवाना चाहिए और कौन-कौन सी सावधानी बरतनी चाहिए। कॉलेज प्राचार्य डाॅ. बिमला परमार ने डाॅ. सलोनी व डाॅ. भरतवीर मनचंदा का धन्यवाद किया। माैके पर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डाॅ. सुदेश रावल, काॅलेज प्राचार्य डाॅ. बिमला परमार, सभी स्टाफ सदस्य व छात्राएं मौजूद रहीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bRl6dV