डहीना उपतहसील मंे आधार कार्ड बनाने की एक मशीन होने की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आसपास गांवों के लिए उपतहसील में ही आधार कार्ड बनाए जाते हैं। इसमें प्रतिदिन 50-60 लोग आधार कार्ड नया बनवाने व त्रुटि ठीक करवाने के लिए आते हैं। भतेरी देवी, मुकेश देवी, संतोष देवी, मुन्नी देवी, संजना आदि ने बताया कि उपतहसील में आधार कार्ड बनाने की एक मशीन होने की वजह से परेशानी हो रही है। उन्हांेने कहा कि कई घंटों लाईन में लगने के बाद भी उनका नबंर नहीं आता है। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड बनाने वाला आॅपरेटर छुट्टी पर चले जाने के बाद तो बहुत ज्यादा परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि भीड़ अधिक होने पर टोकन नंबर भी दिए जाते है, लेकिन फिर भी काम नहीं होता है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि डहीना उप तहसील में आधार बनवाने के लिए एक ओर मशीन लगवाई जाए।
डहीना उप तहसील में आधार कार्ड बनवाने के लिए खड़े लोग।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2P74pl3