पुलिस लाइन से थानों और चाेकियों में भेजे कर्मचारी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 8 February 2020

पुलिस लाइन से थानों और चाेकियों में भेजे कर्मचारी


हांसी | पुलिस जिला की पुलिस लाइन में तैनात 4 एएसआई व 44 कांस्टेबल को थानों में नियुक्ति दी है। एसपी द्वारा शनिवार शाम को तबादलों की सूची जारी की गई। कुल 62 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया। अधिकांश को पुलिस लाइन में से ड्यूटी दी गई। एसआई गुबलीर सिंह को सीआईए स्टाफ से पुलिस लाइन का एलओ लगाया गया। बास के एएसआई सज्जन सिंह को सदर थाना में लगाया गया। पुलिस लाइन में तैनात तीन महिला एएसआई सुनीता, ममता व दर्शना को थानों में लगाया गया। सीआईए स्टाफ, एंटी नारकोटिक्स स्टाफ, नारनौंद, महिला थाना से पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया गया। पुलिस लाइन में से 9 कांस्टेबल को सदर थाना, 7 कांस्टेबल को सिटी थाना, 4 कांस्टेबल को किला बाजार पुलिस चौकी, 2 कांस्टेबल को अनाज मंडी पुलिस चौकी, 6 कांस्टेबल को नारनौंद थाना, 6 कांस्टेबल को बास थाना, 3 कांस्टेबल को सीआईए स्टाफ में लगाया गया है। ऐसे में अब हर थानों व पुलिस चौकियों में पुलिस कर्मियों की संख्या पहले से बढ़ जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2unbqr0

ADD











Pages