बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस में द्वितीय शयनयान डिब्बे की स्थायी बढ़ोतरी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 25 February 2020

बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस में द्वितीय शयनयान डिब्बे की स्थायी बढ़ोतरी


रेलवे प्रशासन की ओर से प्रतीक्षा सूची को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए मार्च माह से विभिन्न 10 रेलगाड़ियों में डिब्बों की स्थायी बढ़ोतरी की गई है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अभय शर्मा के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 14717/14718, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस में बीकानेर से दो मार्च से एवं हरिद्वार से तीन मार्च से एक द्वितीय शयनयान डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी से इस गाड़ी के मार्ग के मुख्यतः श्रीडूंगरगढ़, सादुलपुर, हिसार, भिवानी, रोहतक, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अम्बाला एवं अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में द्वितीय शयनयान श्रेणी की 72 बर्थ अधिक उपलब्ध हो पाएंगी।

जाने ये भी..

{ गाड़ी संख्या 14717 का बीकानेर से चलकर हरिद्वार को जाने के लिए भिवानी जंक्शन पर आगमन समय सुबह 5 बजकर 40 मिनट व प्रस्थान समय 6 बजकर 5 मिनट निर्धारित है। यह गाड़ी सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को आती है।

{ गाड़ी संख्या 14718 का हरिद्वार से चलकर बीकानेर को जाने के लिए भिवानी जंक्शन पर आगमन समय रात्रि 12 बजकर 15 मिनट व प्रस्थान समय 12 बजकर 45 मिनट निर्धारित है। यह गाड़ी सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार व रविवार को चलती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T915qI

ADD











Pages