घर के बाहर बैठकर गांजा बेचती महिला गिरफ्तार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 25 February 2020

घर के बाहर बैठकर गांजा बेचती महिला गिरफ्तार


भिवानी| पुलिस ने तोशाम रोड स्थित शांति नगर क्षेत्र से एक महिला को 220 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। महिला अपने घर के बाहर बैठकर नशीला पदार्थ बिक्री कर रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मुंद्रवती नामक महिला अपने घर के सामने चारपाई पर बैठकर नशीला पदार्थ बिक्री कर रही हैं। वह नशीले पदार्थ की पुड़िया बनाकर चारपाई के नीचे प्लास्टिक की पॉलीथिन में रखे हुए हैं। सूचना पुलिस ने मौके पर दबिश दी और महिला पुलिस कर्मचारियों की मदद से नियमानुसार तलाशी लेने पर चारपाई के नीचे से प्लास्टिक की पॉलीथिन बरामद हुई। पॉलीथिन से महिला पुलिस कर्मचारियों ने 220 ग्राम गांजा बरामद किया। जांच अधिकारी एसआई रामनिवास ने बताया कि महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Tivq6f

ADD











Pages