बहादुरगढ़| बहादुरगढ़ में रविवार की सुबह खुशगवार होने के कारण लोगों ने इस मौसम का अानंद लिया। सुबह न तो अधिक ठंड थी अौर न ही कोहरा। इस कारण लोगों ने इस मौसम का अानंद लिया। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे तक 91 फीसदी दर्ज किया गया। सोमवार को सुबह कोहरे की संभावना के साथ दिन में मौसम साफ रहने का
अनुमान जताया है। रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 160 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। वैसे वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38ABCwZ