गुहला विधायक ने रविदास जयंती पर दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 6 February 2020

गुहला विधायक ने रविदास जयंती पर दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ


गुहला | के विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि भक्ति काल में गुरु रविदास, गुरु नानक देव जी, गुरु कबीर दास जैसे जितने भी संत हुए उन्होंने मानव जाति का उत्थान किया। वे वार्ड-10 में डाॅ. अंबेडकर जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा 643वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपस्थितगण का आह्वान किया कि वे रविदास जयंती के अवसर पर यह संकल्प लें कि वे हर प्रकार के नशे से दूर रहेंगे। मौके पर उन्होंने अंबेडकर हॉल के लिए स्वैच्छिक कोष से 5 लाख रुपए तथा नगरपालिका से 10 लाख रुपए दिलाने की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने संत शिरोमणि जयंती के उपलक्ष्य में ट्रस्ट द्वारा निकाली गई शोभायात्रा को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। माैके पर राजेश शर्मा, नगरपालिका सचिव सुशील कुमार, पार्षद बलकार, जेई खुशी राम, ट्रस्ट के प्रधान रिंकू पठानियां, रामपाल भाटिया, धर्मपाल, जितेंद्र कुमार, धर्मवीर, गुरमुख, हरदेव चौहान, आदित्य, रामेश्वर, हरपाल, रमन कुमार, कमलेश रानी, धर्मेंद्र समेत गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

गुहला चीका| श्री गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव पर निकाली शोभा यात्रा को झंडी दिखा रवाना करते विधायक ईश्वर सिंह व शोभा यात्रा में भाग लेती महिलाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cheeka News - haryana news guhla mla administered oath to stay away from intoxication on ravidas jayanti
Cheeka News - haryana news guhla mla administered oath to stay away from intoxication on ravidas jayanti


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/386dlib

ADD











Pages