5 बदमाशों ने बैंक में की डकैती, गार्ड पर फायर किया, कैशियर पर पिस्तौल तानकर 14.19 लाख रु. ले गए - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 6 February 2020

5 बदमाशों ने बैंक में की डकैती, गार्ड पर फायर किया, कैशियर पर पिस्तौल तानकर 14.19 लाख रु. ले गए


भिवानी के चांग गांव के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में गुरुवार को 2 बाइक पर सवार होकर अाए 5 नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर डकैती डाली। बैंक मैनेजर का कहना है कि बदमाश 14 लाख 19 हजार 300 रुपए की नकदी ले गए हैं। बदमाशों ने सुबह 11:18 बजे से 11:20 बजे के बीच सिर्फ 2 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। उस समय बैंक में एक सिक्योरिटी गार्ड व 10 बैंक कर्मचारियों के अलावा करीब 25 ग्राहक थे। सूचना पर पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी की, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए।

नाकेबंदी की, अन्य जिलों की पुलिस को सूचना दी : एसपी गंगाराम पूनिया, डीएसपी विरेंदर सिंह, एसएचओ सदर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लगभग 2 घंटे तक बैंक अधिकारियों, डीएसपी, सीआईए स्टाफ, एंटी व्हीकल थैफ्ट पुलिस टीम, आईटी सैल ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। बैंक के एलडीएम सहित अन्य उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बैंक मैनेजर राजेन्द्र सिंह ने बताया कि वे वारदात के समय बैंक में नहीं थे। कर्मचारियों ने फोन कर वारदात की सूचना दी। एसपी ने बैंक मैनेजर, कैशियर, सिक्योरिटी गार्ड व उपभोक्ताओं से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी करा दी है। अन्य जिलों की पुलिस को भी सूचित किया गया है।

में नहीं थे। कर्मचारियों ने फोन कर वारदात की सूचना दी। एसपी ने बैंक मैनेजर, कैशियर, सिक्योरिटी गार्ड व उपभोक्ताओं से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी करा दी है। अन्य जिलों की पुलिस को भी सूचित किया गया है।

दो बाइकों पर 5 नकाबपोश युवक बैंक पहंुचे। एक मेन गेट पर बाहर खड़ा हो गया। चार युवक पिस्तौल सहित बैंक में घुसे। चारों ने सबसे पहले सिक्योरिटी गार्ड बलवान सिंह को काबू किया और पैर पर गोली चलाई, लेकिन वह बच गया। बदमाशों ने बैंक में आए लोगों को पिस्तौल दिखाते हुए अंदर ही एकतरफ कर दिया। गेट पर खड़े बदमाश ने किसी को अंदर-बाहर नहीं जाने दिया। बदमाश कैशियर के पास पहुंचे और सिर पर पिस्तौल तानकर काउंटर से पैसे उठा ले गए। इसके बाद पांचों बदमाश बाइकों पर बैठकर गांव सैय जाने वाले रास्ते की तरफ भाग गए।

ग्राहकों को पिस्तौल दिखा अंदर रोका, बाहर गेट पर खड़े एक बदमाश ने किसी को अंदर-बाहर नहीं जाने दिया



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chang News - haryana news 5 miscreants committed robbery in the bank fired on the guards shot a pistol at the cashier for rs 1419 lakh took away


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2uszpEZ

ADD











Pages