गुरुवार को दिनभर तेज हवा चलने के बाद शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। रात करीब 10 बजे बूंदाबांदी होने के बाद तेज बारिश होने लगी। आधा घंटे हुई तेज बारिश से कई जगह जलभराव हो गया और हाइवे पर वाहनों को अपनी गति पर कंट्रोल करना पड़ा। तेज हवा के साथ बारिश होने से फसलों में भी नुकसान होने का खतरा बना हुआ है, वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार रात करीब 10:30 बजे से 11.15 बजे तक तेज बारिश जारी रही। जिससे शहर में कई निचले इलाकों पर भी जलभराव की स्थिति बन गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2T60iH6