प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश, आज कुछ जगह ओले भी गिरने के आसार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 20 February 2020

प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश, आज कुछ जगह ओले भी गिरने के आसार


प्रदेश में दिनभर बादलवाही के बाद गुरुवार शाम ज्यादातर जिलों में बारिश हुई। तेज हवा के साथ बारिश देर रात तक जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण आया है। रात का तापमान 8 डिग्री तक बढ़कर 15 डिग्री के पार पहुंच गया। गुड़गांव मंे यह 15.6 व अम्बाला में 15.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। वहीं, दिन का तापमान दो से तीन डिग्री कम हुआ है। नारनौल में यह सर्वाधिक 29 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 21 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चल सकती है। अगले 3 दिनों में रात का तापामान कम होने की संभावना है। इससे मौसम में थोड़ी ठंडक फिर आएगी।

रात का पारा 8 डिग्री तक बढ़कर 15 डिग्री के पार पहुंचा, दिन का पारा 1.4 डिग्री तक कम हुआ

करनाल में गुरुवार शाम शुरू हुई बारिश रात तक चली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news heavy rain in the state hail is likely to fall in some places today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32jEQ5J

ADD











Pages