सदन में विज को तैयारी के साथ पहुंचना होगा, 11 विधायकों के सवालों का देना होगा जवाब - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 1 March 2020

सदन में विज को तैयारी के साथ पहुंचना होगा, 11 विधायकों के सवालों का देना होगा जवाब

चंडीगढ़ (मनोज कुमार).मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से शुक्रवार को प्रदेश का बजट पेश करने के बाद सोमवार को अब इस पर चर्चा शुरू होगी, लेकिन इससे पहले एक घंटे के प्रश्नकाल के लिए गृह, स्वास्थ्य एवं नगर निकाय मंत्री अनिल विज को पूरी तैयारी के साथ सदन में आना होगा, क्योंकि इस घंटे के लिए लगाए गए 20 सवालों में सबसे ज्यादा सवाल उन्हीं के महकमों से है।कांग्रेसी विधायक अपराध पर उन्हें घेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, क्योंकि विधानसभा सचिवालय की ओर से वेबसाइट पर अपलोड किए प्रश्नों में पांच विधायकों के सवालों का एक ही प्रश्न बनाया गया है।

इसमें कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल, जगबीर मलिक, चिरंजीव राव व आफताब अहमद और जजपा के विधायक ईश्वर सिंह शामिल हैं। ये सभी विधायक गृहमंत्री को प्रदेश में महिलाओं, बच्चों और समाज के अन्य कमजोर वर्गों के खिलाफ अपराध को लेकर घेरने की कोशिश करेंगे। गृहमंत्री से पूछा जाएगा कि इन वर्गों के खिलाफ अपराध दरी की वृद्धि दर में क्या वृद्धि हुई है। यदि ऐसा हुआ है तो रोकने के लिए क्या प्रयास किए गए हैं। विज के तीन महकमों के लिए ही 11 विधायकों के सात सवाल लगे हैं। ऐसे में न केवल विज को अपराध बल्कि शहरों के डेवलपमेंट और अस्पतालों में स्टाफ की कमी पर भी पूरी तरह तैयारी के साथ आना होगा।

शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा को भी तैयारी के साथ आना होगा। उन्हें भी पांच विधायकों के प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इसमें खनन और परिवहन से संबधित हैं। विधानसभा का बजट सत्र दोपहर बाद 2 बजे शुरू हाेगा। एक घंटे प्रश्नकाल के बाद बजट पर चर्चा शुरू होगी, जिसमें हंगामे के पूरे आसार है।

जानिए...कुछ प्रमुख सवाल, जो सरकार से पूछेंगे विधायक

  • नैना पूछेगी चाचा ससुर बिजली मंत्री से सवाल : बाढ़डा से जजपा विधायक नैना सिंह चौटाला डार्क जोन में नलकूप कनेक्शन का मामला उठाएंगी। वे अपने चाचा ससुर बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला से पूछेंगी कि अब तक ये कनेक्शन क्यों जारी नहीं किए गए। इन्हें कब तक कनेक्शन जारी करने की संभावना है।
  • क्या डीसी रेट पर लगे कर्मचारियों को स्थाई करेंगे : कांग्रेस विधायक बिशन लाल सैनी सदन में वर्षों से डीसी रेट पर लगे कर्मचारियों को स्थाई करने का मुद्दा उठाएंगे। वे डिप्टी सीएम से सवाल पूछेंगे कि क्या डीसी रेट के कर्मचारियों को स्थाई किया जाएगा या नहीं।
  • ट्रैक्टर ट्राॅली पर मिट्टी ढुलाई वैध या अवैध : पृथला से निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली से मिट्‌टी ढुलाई को लेकर खनन मंत्री मूलचंद शर्मा से पूछेंगे कि क्या यह वैध है या नहीं, क्योंकि ट्रेक्ट्रर-ट्रॉली पर रेत की ढुलाई पर उन्हें पकड़ा भी जा रहा है।
  • हुड्डा पार्क की हालत खराब, कब होगा सौंदर्यीकरण : महेंद्रगढ़ के कांग्रेस विधायक राव दान सिंह की ओर से कस्बे में चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा पार्क का मामला उठाएंगे। वे सरकार से मांग करेंगे कि कब तक इस पार्क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
  • सीएम से पूछेंगे गौतम, सिंचाई का पानी कब तक आएगा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल से जजपा विधायक रामकुमार गौतम सिंचाई को लेकर सवाल पूछेंगे। उनका सवाल रहेगा कि उनके हलके नारनौंद के करीब 10 गांवों में सिंचाई के लिए नहीं पानी की व्यवस्था कब तक की जाएगी।
  • मंत्री बताएं- शिक्षकों के कितने पद खाली : विधायक रामकुमार कश्यप सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों का मामला उठाएंगे। वे शिक्षा मंत्री को खाली पदों को लेकर घेरेंगे। सवाल पूछेंगे कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के कितनी पद हैं और इनमें कितने खाली हैं।
  • कुंडू उठाएंगे निजी अस्पतालों में गरीबों के इलाज का मामला: सरकार से समर्थन वापस ले चुके महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू प्राइवेट अस्पतालों में गरीब लोगों के मुफ्त इलाज का मामला उठाएंगे। वे स्वास्थ्य मंत्री से पूछेंगे कि इन प्राइवेट अस्पतालों में गरीबों का इलाज कराने के लिए क्या सरकार स्वास्थ्य विभाग को अधिकृत करने का प्रस्ताव बना रही है।
  • अभय फिर पूछेंगे चीनी मिलों पर सवाल : इनेलो के विधायक अभय सिंह चौटाला गन्ना किसानों के भाव से लेकर मिलों में पिराई का मामला उठाएंगे। वे मंत्री से पूछेंगे कि 2019-20 में 31 जनवरी तक चीनी मिलों की पिराई क्षमता क्या है। इसके साथ ही मिल वार ब्यौरा भी मांगेंगे। वे सवाल करेंगे कि गन्ने का भाव क्या है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
विधानसभा में एक घंटे प्रश्नकाल के बाद बजट पर चर्चा शुरू होगी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38f7SVB

ADD











Pages