बिहार भाजपा अध्यक्ष ने बनाई नई टीम, 12 उपाध्यक्ष और 12 प्रदेश मंत्री बनाए - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 20 March 2020

बिहार भाजपा अध्यक्ष ने बनाई नई टीम, 12 उपाध्यक्ष और 12 प्रदेश मंत्री बनाए

बजट सत्र में सदन की गरिमा तार-तार

विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को सदन की गरिमा तार-तार हो गई। वह सबकुछ हुअा जाे जनता के प्रतिनिधियाें के लिए शर्मनाक है। बवाल का कारण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सवाल उठाना रहा। राहुल गांधी को ‘’पप्पू’’कहने के बाद बवाल बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आपस में भिड़ गए। वेल में घुस कर एक-दूसरे को गालियां दीं। देख लेने की धमकी भी दी। हाथापाई की नौबत तक आई, लेकिन प्रदीप यादव और आलमगीर आलम ने दोनों ओर के विधायकों को अलग किया। शोर-शराबा और मामला गरम हुआ देखकर स्पीकर ने सदन की कार्यवाही पहली पाली तक स्थगित कर दी। भोजनावकाश के बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो फिर यह मामला उठा। बन्ना गुप्ता ने सीपी सिंह को 24 घंटे के लिए निलंबित करने की मांग की।

दिल्ली से लौटे युवक बीमार पड़ा, लोगों को कोरोना का शक

गांव के 24 वर्षीय युवक श्यामसुंदर सहनी दिल्ली में सिलाई का काम करता था। वह एक सप्ताह पहले गांव लौटा था। उसको सर्दी व बुखार होने पर बुधवार को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ. एजाज अहमद ने बताया कि श्यामसुंदर में कोरोना का लक्षण नहीं मिला है। कोरोना की जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। वह टायफायड से संक्रमित था। संयुक्त सचिव ने बताया कि लोगों को डरने की जरूरत नही है। सतर्कता बरतने की जरूरत है। कहा कि बिहार के बाहर रहकर काम करनेवालों लोगों के घर आने पर फौरन सूचना दें। ताकि उनकी जांच करा संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

मोतिहारी : एक साथ 65 लाेग हुए बीमार, तीन सदर अस्पताल में भर्ती

भास्कर न्यूज | छौड़ादानो/माेतिहारी

छाैड़ादानाे प्रखंड के हीरामणि भगड़ी टोला में 65 लोगों को सर्दी, जुकाम व बुखार की सूचना मिलने पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पटना से संयुक्त सचिव सह काेराेना के जिला नाेडल पदाधिकारी डॉ. नागेश्वर प्रसाद सहित सिविल सर्जन डाॅ. मोहम्मद रिजवान अहमद मेडिकल टीम के साथ हीरामणि गांव पहुंच गए। टीम में शामिल एसीएमओ पीकेपी सिंह, एसजेओ पीके सिन्हा, डाॅ. अनिल सिन्हा अादि डाॅक्टराें ने एक-एक कर सभी अादमी की जांच की गई। इस दाैरान 55 वर्षीय सावित्री देवी, 56 वर्षीय रामेश्वर सहनी अाैर 4 वर्षीय शिवम कुमार काे ज्यादा दिक्कत हाे रही थी, जिन्हें सेनेटाइज्ड एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया। अन्य की स्थिति सामान्य थी।

भाजपा की नई टीम में एक राजपूत और एक ब्राह्मण!

भाजपा की नई टीम में एक-एक राजपूत और ब्राह्मण भी शामिल किया गया है। टीम में प्रदेश पदाधिकारियों का जो नाम दिया गया है, उसमें सिर्फ दो ही पदाधिकारियों की जाति का उल्लेख किया गया है। अन्य किसी पदाधिकारी की जाति का उल्लेख उनके नाम के सामने नहीं है। प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष-प्रभारी की सूची में प्रदेश युवा मोर्चा का अध्यक्ष दुर्गेश सिंह को बनाया गया है। उनके नाम के आगे राजपूत लिखा हुआ है। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष लाजवंती झा को बनाया गया है। उनके नाम के आगे भी उनकी जाति ब्राह्मण लिखा हुआ है। अन्य सारे नाम बगैर जाति के हैं।

दुर्गेश सिंह मोर्चा के अध्यक्ष संजय गुप्ता प्रभारी होंगे


दुर्गेश सिंह को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि संजय गुप्ता मोर्चा प्रभारी होंगे। लाजवंती झा महिला मोर्चा अध्यक्ष जबकि निवेदिता सिंह प्रभारी होंगी। सरोज रंजन पटेल किसान मोर्चा अध्यक्ष, रंजन तिवारी महामंत्री जबकि जयनाथ ठाकुर प्रभारी होंगे। अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष जयनाथ चौहान, महामंत्री ललन मंडल को जबकि संजय चंद्रवंशी प्रभारी होंगे।

मुजफ्फरपुर में गार्ड काे गाेली मार एक्सिस बैंक से 11.85 लाख रुपए लूटे

मुजफ्फरपुर| गायघाट थाना के मैठी एक्सिस बैंक के गार्ड काे गाेली मार कर शुक्रवार दाेपहर अपराधियाें ने 11.85 लाख कैश लूट लिए। दाे बाइक पर सवार हाेकर बैंक पहुंंचे पांच अपराधियाें ने 6 मिनट तक बैंक के अंदर लूटपाट की। लूट के दाैरान कैश काउंटर खाेलने से कैशियर के मना करने पर फायरिंग कर शीशा ताेड़ दिया। लुटेराें ने बैंककर्मी सुनील कुमार के सिर पर पिस्टल के बट से मार कर जख्मी कर दिया।

‘पप्पू’ पर हंगामा, सदन में रण पक्ष-विपक्ष में गाली-गलौज

भास्कर न्यूज | पटना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने शुक्रवार काे बिहार भाजपा की नई टीम की घोषणा की। टीम में कुल 12 लोगों को प्रदेश उपाध्यक्ष और 12 लोगों को प्रदेश मंत्री की जिम्मेवारी दी गयी है, वहीं 9 लोगों को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। प्रदेश के संगठन महामंत्री का दायित्व एक बार फिर से नागेंद्र जी को सौंपी गई है। जबकि प्रदेश सह संगठन महामंत्री शिवनारायण महतो को बनाया गया है। सुरेश रूंगटा मुख्यालय प्रभारी जबकि सतपाल नरोत्तम कार्यालय मंत्री होंगे। उन्होंने ये घोषणा ट्विटर पर की।

भाजपा की प्रदेश टीम में अजय निषाद, ओमप्रकाश यादव, राजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, राधामोहन शर्मा, प्रमोद चन्द्रवंशी, पिंकी कुशवाहा, नीतीश मिश्रा, राजेश वर्मा, राजीव रंजन, बेबी कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। देवेश कुमार, जनक राम, संजीव चौरसिया, सुशील चौधरी महामंत्री जबकि रूपनारायण मेहता, अमृता भूषण, प्रवीण तांती, सिद्धार्थ शंभु, शंभूशरण पटेल, बेबी चंकी, धर्मशीला गुप्ता, अजय यादव, सजल झा, पूनम शर्मा, शीला प्रजापति, संजीव क्षत्रिय मंत्री होंगे। दिलीप जायसवाल कोषाध्यक्ष और श्यामा सिंह सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। मनोज शर्मा, प्रेमरंजन पटेल, संजय टाइगर, निखिल आनंद, अखिलेश सिंह, विवेकानंद पासवान, अरविंद सिंह, प्रो. अजफर शम्सी, रामसागर सिंह प्रदेश प्रवक्ता होंगे। मगध, भोजपुर, रोहतास के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अभय गिरी, सोशल मीडिया-आईटी मुख्यालय में मुकुल सिंह, सोशल मीडिया-आईटी के प्रदेश संयोजक मनन कृष्णा होंगे।

घोषणा }ट्विटर पर दी जानकारी, 9 लोगों को दी गई प्रवक्ता की जिम्मेवारी

बिहार. झारखंड**

फरीदाबाद, शनिवार 21 मार्च, 2020 |

04



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Us8rGq

ADD











Pages