ओवरलोड वाहनों का चालान काटने से चालकों में हड़कंप, 200 से अधिक वाहनों की कटवाई बॉडी - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 20 March 2020

ओवरलोड वाहनों का चालान काटने से चालकों में हड़कंप, 200 से अधिक वाहनों की कटवाई बॉडी


क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर नूंह जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया के आदेशों पर फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। ओवरलोडिंग रोकने के लिए थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस नाके लगाए हैं। इसके अलावा शहर के थाने के ठीक सामने भी एक नाका लगाकर ओवरलोडिंग पर लगाम कसने का काम किया जा रहा है। एक सप्ताह में पुलिस ने कई वाहनों को पकड़ा और उनके भारी भरकम चालान किए हैं। पुलिस की कार्रवाई के चलते डंपर चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। राजस्थान क्रेशर जोन से आ रही खनिज सामग्री लेकर सैकड़ों वाहन फिरोजपुर झिरका होते हुए दिल्ली, नोएडा इत्यादि शहरों में जाते हैं।

ऐसे में अधिकांश वाहनों में क्षमता से अधिक खनिज सामग्री भरे होने से यहां दुर्घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। बढ़ती दुर्घटनाओं के मद्देनजर तथा न्यू मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वाले चालकों पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। थाना प्रबंधक चंद्रभान ने बताया कि ओवरलोड वाहनों पर पुलिस द्वारा सख्ती से शिकंजा कसा जा रहा है। अभी तक की कार्रवाई में 20 से अधिक वाहनों के चालान काटकर उन्हें इंपाउंड किया जा चुका है। इस क्रम में आगे भी पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

सड़कों पर ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी

चंद्रभान ने बताया कि ओवरलोडिंग रोकने के लिए 200 से अधिक वाहनों की बॉडी कटवाई गई है। उन्होंने कहा किसी भी सूरत में क्षेत्र की सड़कों पर ओवरलोडिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना प्रबंधक ने बताया कि ओवरलोड के अलावा क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं पर भी पुलिस द्वारा शिकंजा कसा गया है। अवैध खनन के मामले में पुलिस ने बीते दिनों गांव बसई मेव के 30 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

फिरोजपुर झिरका. ओवरलोडिड ट्रक मेवात में इस तरह चलते हैंफाइल फोटो



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ferozepur Jhirka News - driver overcharge by cutting challan of overload vehicles carcass body of more than 200 vehicles


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Us8nGG

ADD











Pages