सिवानी मंडी | उपमंडल के गांव झुंपा रोड़ पर स्थित संगम होटल के बाहर से एक बाइक चोरी का मामला सामने आया है। बाइक मालिक के मुताबिक वह होटल पर खाना खाने के लिए ठहरा था और कुछ देर आराम करने के बाद बाइक संभालने के लिए बाहर आया तो उसे उसकी बाइक गायब मिली। कई जगह तलाश करने के बाद भी जब बाइक नहीं मिली तो उसने इसकी शिकायत झुंपा पुलिस चौकी में दी।
चुरू जिला के गांव न्यांग्ल बड़ी के निवासी विकास कुमार ने बताया कि वह अपनी बाइक पर सवार होकर गांव जा रहा था। वह झुंपा रोड स्थित होटल पर खाना खाने के लिए ठहरा और अपनी बाइक होटल के बाहर खड़ी कर दी। खाना खाने के बाद वह होटल पर आराम करने लगा और कुछ देर बाद उसकी आंख खुली तो उसे अपनी बाइक वहां से गायब मिली। उसने होटल पर मौजूद कर्मचारियों से भी पता किया लेकिन उसे बाइक के बारे में पता नहीं चला। बाद में वह शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा जहां पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bcdtOc