डीसी ने अफसरों से मांगी विभाग से संबंधित प्रस्तावित मास्टर प्लान-2041 की रिपोर्ट - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 11 March 2020

डीसी ने अफसरों से मांगी विभाग से संबंधित प्रस्तावित मास्टर प्लान-2041 की रिपोर्ट


उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में विभागीय अधिकारी अपनी जिम्मेवारी बेहतर ढंग से निभाएं। किसी भी रूप से जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियांवयन में ढिलाई न बरती जाए। यह निर्देश उपायुक्त ने बुधवार को झज्जर कांफ्रेंस हाल में विभागीय अधिकारियों के साथ विभागीय गतिविधियों की समीक्षा करते हुए दिए। उन्होंने जिला के प्लान-2041, सीएम विंडो, एसएमजीटी, सरल पोर्टल, प्रदूषण नियंत्रण बारे संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने जिला नगर योजनाकार अधिकारी की ओर से तैयार किए जा रहे मास्टर प्लान-2041 के मद्देनजर उठाए जाने वाले कदमों पर समीक्षा करते हुए कहा कि जनसंख्या की दृष्टि से सभी विभागीय अधिकारी प्रारूप तैयार करके जिला नगर योजनाकार को तत्परता से रिपोर्ट भेजें। उन्होंने कहा कि झज्जर जिला के विकासात्मक स्वरूप में मास्टर प्लान-2041 की अहम भूमिका है, ऐसे में पूरी सजगता के साथ अधिकारी अपने विभाग से संबंधित प्रस्तावित रिपोर्ट दें। मास्टर प्लान के तहत ही जनसुविधाएं विकसित करते हुए जिला को विकासात्मक पहलु से अग्रणी बनाए रखा जाएगा। उपायुक्त ने सीएम विंडो, सरल पोर्टल, हर पथ सहित एसएमजीटी, मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना व मेरी फल-मेरा ब्यौरा योजनाओं के क्रियांवयन पर विस्तार से अधिकारियों से अपडेट लिया। उन्होंने कहा कि आगामी फसलों की खरीद के दौरान किसानों को किसी भी रूप से परेशानी न हो इसके लिए किसानों की फसलों का पंजीकरण जरूरी है। ऐसे में ग्रामीण स्तर पर किसानों को योजना के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तहत दी गई हिदायतों की अवहेलना करने वालों के चालान करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम डाॅ. राहुल नरवाल, सीटीएम डा. सुभिता ढाका, एसडीएम शिखा, एसडीएम विशाल, डीएसपी रणबीर सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के एसई जगबीर मलिक, बिजली निगम के एसई संदीप जैन मौजूद रहे।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने बैठक में सभी अधिकारियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक करते हुए कहा कि सजगता ही इस रोग से बचाव का सजग कदम है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए प्रबंधों की भी समीक्षा की। जिला मुख्यालय पर कोरोना वायरस से संबंधित रोग से बचाव के लिए जागरूक करने हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।

डीसी जितेंद्र दहिया अधिकारियों की मीटिंग लेते हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jhajjar News - haryana news dc asks officers to report proposed master plan 2041 related to the department


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aPZuNI

ADD











Pages