ज्वैलर्स की 2 दुकानों में सेंधमारी की काेशिश, चाेर फरार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 13 March 2020

ज्वैलर्स की 2 दुकानों में सेंधमारी की काेशिश, चाेर फरार


मानव चाैक के पास सर्राफ की 2 दुकानाें में चाेराें ने सेंधमारी की काेशिश की। दाेनाें केस में पुलिस चाैकी नंबर-5 में केस दर्ज किया गया है। गोयल ज्वैलर्स के मालिक अंकुर गोयल ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे दुकान पर पहुंचे थे। उनकी दुकान के साथ लगते प्लाॅट में उनकी दुकान का ही सफाई का सामान पड़ा होता है। सुबह प्लाॅट का गेट खोला तो दीवार टूटी हुई थी। बाहर से दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन चाेर शटर नहीं ताेड़ पाए। वहीं, श्रीजी ज्वैलर्स के मालिक हितेष वर्मा ने बताया कि रात करीब 3 बजे उन्हें पड़ोसियों ने सूचना दी थी कि कुछ युवक उनकी दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम अाैर वह खुद भी मौके पर रात को पहुंचे ताे चाेर फरार हो गए। एक अन्य ज्वैलर्स शाॅप में लगे सीसीटीवी में 4 युवकों की तस्वीर कैद हुई है। वह हाथ में लोहे की राॅड व हथौड़े पकड़े हुए थे। दुकानदाराें ने इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xCGILI

ADD











Pages