जहां भीड़, वहां जाने से बचें : सतपाल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 16 March 2020

जहां भीड़, वहां जाने से बचें : सतपाल


आयुष विभाग की अाेर से पोषण पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। साेमवार काे तोपखाना में अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों व महिलाओं को पोषण व काेरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सतपाल ने दीप जलाकर किया। डॉ. दीपा रानी ने डाॅ. सतपाल व योग शिक्षक पंकज कुमार को बुक्के दिएया। सेमिनार में बताया गया कि यदि किसी काे भी कोल्ड, कफ या अधिक दिन तक खांसी रहती है तो तुरंत हॉस्पिटल में जाकर अपना इलाज करवाएं। सेमिनार में करीब 250 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। सभी लोगों को मुफ्त में दवाई दी गई।

अाॅर्सेनिक एल्बम 30 की मेडिसिन: होम्योपैथिक डॉ. प्रियंका सक्सेना ने बताया कि लड़कियों में माहवारी, एनीमिया और कुपोषण की बड़ी समस्या है जिसको दूर किया जाना चाहिए। उन्हाेंने बताया कि आर्सेनिक एल्बम 30 दवाई काेरोना वायरस में लाभदायक हो सकती है। योग शिक्षक पंकज कुमार ने कहा कि यदि हम नियमित रूप से योग करते हैं तो हम काफी हद तक बीमारियों से बच सकते हैं उन्होंने रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले आसन व प्रणायाम के बारे में जानकारी दी । इस दौरान त्रिकोण आसन, हस्तोपाद आसन, जानुशीर आसन, भुजंगासन, सेतुबंध आसन, प्राणायाम, कपालभाती, भस्त्रिका प्राणायाम, अलोम विलोम व उधगीत प्रणायाम का अभ्यास करवाया गया।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने ये टिप्स दिए

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सतपाल ने लोगों को काेरोना वायरस की जानकारी देते हुए बताया कि हमें किसी भी व्यक्ति से हाथ नहीं मिलाना है। जब भी बाहर से घूम कर घर आते हैं तो अपने हाथों को साबुन से धोएं। जहां अधिक भीड़भाड़ हो वहां जाने से बचना है। कोल्ड, कफ या खांसी हो तो तुरंत जांच करवानी है। डॉ. सतपाल ने बताया कि यदि हम गिलोय, तुलसी, हल्दी, सौंठ का नियमित काढ़ा बनाकर पीते हैं ताे इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होना शुरू हो जाएगा जो हमें होने वाले रोगों से छुटकारा दिलाएगा।

आयुष विभाग के पोषण पखवाड़ा अभियान में जानकारी देते विशेषज्ञ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news avoid going where the crowd is satpal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QjKS1i

ADD











Pages