पुन्हाना.थाना पुन्हाना के अंतर्गत एक गांव की नाबालिग के साथ अपहरण कर बलात्कार के आरोप में पुन्हाना पुलिस ने दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नाबालिग के पिता ने बताया कि गुरुवार शाम बेटी अपनी भाभी के साथ शौच को गई थी, तभी वहां एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार लोग आए और बेटी का अपहरण करके ले गए।
उसकी भाभी ने घर आकर हमें सूचना दी तो हमने अपने स्तर परपुत्री को काफी तलाश किया। दो दिन बाद शनिवार रात 9 बजे उक्त आरोपी एक गाड़ी से बेटी को गांव के नजदीक छोड़कर भाग गए। बेटी ने बताया कि गाड़ी में सवार आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी बलात्कार किया और धमकी दी कि यदि किसी को बताया या कोई कानूनी कार्रवाई करने की कोशिश की तो जान से मार देंगे।
इधर, परीक्षा देकर लौट रही नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
स्कूल से पेपर देकर घर लौट रही नाबालिग छात्रा को दो लोगों द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने व उसके साथ बलात्कार करने के मामले में पुन्हाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी लड़की नवीं कक्षा की छात्रा है। वह स्कूल से पेपर देकर घर की ओर लौट रही थी तो रास्ते में अशोक मास्टर व देवी निवासी पुन्हाना ने उनकी नाबालिग पुत्री को उसकी बहन बीमार होने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गए।
वहां दो लोगों ने उनकी पुत्री के साथ बलात्कार किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि पहले भी उक्त आरोपियों ने उसकी पुत्री के साथ बलात्कार किया था। जान से मार देने की धमकी की वजह से वह चुप थी। जब इस बाबत उनका बेटा व पत्नी उक्त आरोपियों के घर शिकायत करने गए तो वहां महीपाल, सरजीत ने बेटे व पत्नी के साथ मारपीट की व कौशल ने देशी कट्टा दिखाकर उन्हें जान से मार डालने की धमकी दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aZ5LXM