गन्नौर | शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को आयुष विभाग के तत्वावधान में कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव व रोध-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को लेकर नि:शुल्क औषधी वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एचएमओ डाॅ. पुनीत गांधी, एएमओ डाॅ. रजनीश वर्मा, एएमओ डाॅ. ज्योति व डाॅ. बीआर जावा ने लोगों कोरोना संक्रमण से बचाव करने को लेकर जागरूक किया। साथ ही होम्योपैथिक दवा वितरित की।
एचएमओ डाॅ. पुनीत गांधी व एएमओ डाॅ. रजनीश वर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी दी। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने कहा है कि इसके लिए किसी भी प्रकार की मेडिसिन या वेक्सीनेशन उपलब्ध नहीं है। केवल कुछ तरीके अपनाकर ही इसका बचाव किया जा सकता है। मिनिस्ट्री ऑफ आयुष (भारत) व सेंट्रल काउंसिलिंग फॉर रिसर्च इन होम्योपैथी ने बताया कि कोरोना वायरस के इंफेक्शन के संक्रमण से बचाव के लिए होम्योपैथी चिकित्सा में अर्सेनिक एल्बम-30 होम्योपैथी मेडिसिन की चार गोली दिन में एक बार खाली पेट तीन दिन तक ले सकते हैं। इससे कोरोना वायरस के संक्रमण से काफी हद तक बचा जा सकता है। डब्लूएचओ के अनुसार खांसते व छींकते समय मुंह पर हाथ या रूमाल रखना चाहिए, जिससे संक्रमण न फैले खांसी व सर्दी वाले मरीजों से दूरी बनाए रखना चाहिए।
गन्नौर. कोरोना वायरस से बचाव को जागरूक करते डाॅ. पुनीत गांधी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/393OrPR