गंभीर संक्रमण से बचने के लिए जरूरी उपाए अपनाएं : एसडीएम - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 19 March 2020

गंभीर संक्रमण से बचने के लिए जरूरी उपाए अपनाएं : एसडीएम


कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव के लिए शिक्षण संस्थानों को 31 मार्च तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिसकी पूर्ण अनुपालना को गन्नौर में सुनिश्चित किया जा रहा है। एसडीएम डाॅ. संजय कुमार ने स्वयं और उनकी टीम ने विभिन्न संस्थानों का दौरा कर जांच की कि स्कूल-काॅलेज-आईटीआई इत्यादि को बंद रखा जा रहा है कि नहीं।

एसडीएम डाॅ. संजय कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस से संरक्षण के लिए एकजुट प्रयासों की पुरजोर आवश्यकता है। सबके सहयोग से ही इस गंभीर संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। इसलिए जरूरी है कि इसके प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयावधि तक सभी शिक्षण संस्थानों, कोचिंग सेंटरों, जिम, एम्यूजमेंट पार्क आदि को बंद रखा जाएगा। अधिक संख्या वाले किसी भी कार्यक्रम के आयोजन को अनुमति नहीं दी जाएगी।

एसडीएम ने कहा कि खांसी, सर्दी, जुकाम व सांस लेने में दिक्कत आने पर फौरन चिकित्सक से जांच करानी चाहिए। इस दौरान मास्क का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए सफाई रखने की सर्वाधिक आवश्यकता है। हाथों को भी धोते रहना चाहिए। सैनेटाईजर का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अत्यधिक जरूरी होने पर ही रेल व बसों से यात्रा करें अन्यथा अपने घरों में ही रहें। इस दौरान तहसीलदार रविंद्र हुड्डा ने एसडीएम कार्यालय के अधीक्षक उदय सिंह के साथ विभिन्न संस्थानों की जांच की। उधर, एसडीएम ने बड़ी इंडस्ट्री क्षेत्र में एसडीएम ने औद्योगिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों, फैक्ट्री संचालकों समेत अन्य की मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि इंडस्ट्री एरिया में साफ-सफाई के पुख्ता प्रबंध हो। किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

एसडीएम ने और उनकी टीम ने विभिन्न संस्थानों का किया निरीक्षण

गन्नौर. उद्यमियों को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक करते एसडीएम।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ganaur News - haryana news follow the necessary measures to avoid serious infection sdm


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/395HDBk

ADD











Pages