मुरलीधर डीएवी स्कूल में कांट्रेक्ट पर लगी 3 बसाें में मिली खामियां - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 13 March 2020

मुरलीधर डीएवी स्कूल में कांट्रेक्ट पर लगी 3 बसाें में मिली खामियां


सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत एसडीएम द्वारा गठित 4 सदस्यीय टीम ने शुक्रवार काे मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल में बसाें की चेकिंग की। टीम काे स्कूल की 4 बसाें में सीसीटीवी, जीपीएस, फायर सिलेंडर सहित अन्य सुविधाएं सही थी, जबकि कांट्रेक्ट पर लगी 3 बसाें में खामियां मिली। इनमें बस का वाइपर टूटा हुअा था, हाई सिक्याेरिटी नंबर प्लेट नहीं थी। जीपीएस व सीसीटीवी भी कार्य नहीं कर रहे थे। टीम ने इन बसाें की खामियों काे पूरा करने के लिए स्कूल अथॉरिटी काे निर्देश दिए। चेकिंग में अारटीए अाॅफिस से माेटर व्हीकल इंस्पेक्टर डीअार कश्यप, बलदेव नगर राजकीय स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र माेहन, प्रेम नगर राजकीय स्कूल के प्रिंसिपल रामचंद अाैर ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर संजीव शामिल रहे। प्रिंसिपल डाॅ. अारअार सूरी ने बताया कि स्कूल में लगी कांट्रेक्ट की 3 बसाें में जाे खामियां मिली हैं, उन्हें 10 दिन में पूरा करने के लिए कांट्रेक्टर काे कहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IHQQVN

ADD











Pages