दुष्कर्म के बाद 9 साल की मासूम की हत्या; प्रियंका गांधी ने कहा - क्या इन घटनाओं से सरकार पर कोई असर नहीं पड़ता - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 11 March 2020

दुष्कर्म के बाद 9 साल की मासूम की हत्या; प्रियंका गांधी ने कहा - क्या इन घटनाओं से सरकार पर कोई असर नहीं पड़ता

लखनऊ. कांग्रेस की महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को घेरते हुए कहा है कि यूपी की भाजपा सरकार में बच्चों के साथ अपराध की घटनाएं ज्यादा बढ़ी हैं। प्रियंका ने सवाल किया है कि क्या सरकार को इस तरह की घटनाओं से कोई असर नहीं पड़ता है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि 'यूपी की भाजपा सरकार में बच्चों के साथ अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं घटी हैं। क्या सरकार पर इन घटनाओं का कोई असर नहीं पड़ता? नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और इलाज के दौरान वह नहीं रही। आखिर कब तक ऐसे चलेगा।'

9 साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद कर दी गई हत्या
उन्नाव जिले के बाद बिहार क्षेत्र होली के दिन दुष्कर्म के बाद नौ साल की मासूम की गई हत्या कर दी गई है। गांव में हो रहे फाग देखने के लिए घर से निकली बच्ची को दरिंदे उठाकर खेतों में लोग गए। करीब डेढ़ घंटे बाद बच्ची को मरणासन्न हालत में पड़ा देखा गया। परिवार वालों के साथ ग्रामीण उसे सीएचसी लेकर गए, पर हालत नाजुक होने पर उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने भी नाजुक हालत देख कानपुर के हैटल रेफर कर दिया, जहां उपचार के बाद बच्ची की मौत हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38HV6z8
via IFTTT

ADD











Pages