नगर निगम की सफाई कर्मी पुष्पा देवी से सिटी थाने के सामने बैग झपट लिया गया। बैग में 10 हजार रुपए, एक जाेड़ी बाली, मोबाइल व कागजात थे। पुष्पा स्टेट बैंक अॉफ इंडिया से लोन का फार्म लेकर पैदल निगम कार्यालय जा रहीं थी। दो युवक लेडीज ग्रुप का पता पूछने के बहाने पास आए और बैग झपटा। तीसरा साथी बाइक स्टार्ट करके खड़ा था, जिस पर तीनों फरार हो गए।
नावल्टी राेड पर वाल्मीकि काॅलाेनी की रहने वाली 47 वर्षीय पुष्पा का कहना है कि जिस वक्त उनसे झपटमारी हुई,उस वक्त आसपास लोग थे। वह हाथ जोड़कर गुजारिश करने लगी कि बाइक सवारों का पीछा करें। किसी ने नहीं सुनी तो परिवार को सूचना दी। पुष्पा के मुताबिक उन्होंने किसी से प्राइवेट लोन ले रखा है, उसका ब्याज काफी ज्यादा है।
इसी वजह से अब एसबीआई से लोन लेकर प्राइवेट लोन लौटाने की कोशिश में थी। शुक्रवार दोपहर को करीब 12 बजे पॉलीटेक्निक चाैक के पास एसबीआई बैंक में आईं थी। लाेन फार्म लेकर वह निगम में मुहर लगवाने के लिए पैदल निकलीं थी। सिटी थाने के सामने मंदिर के पास युवकों ने रोककर लेडीज ग्रुप का पता पूछा। पुलिस चाैकी नंबर 3 के इंचार्ज नवतेज सिंह ने बताया कि आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।
सिटी थाने में स्नेचिंग की शिकायत देतीं पुष्पा देवी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wb2wrX