कोर्ट कांप्लेक्स में डिस्पेंसरी की सुविधा से लोगों को फायदा होगा : सेशन जज - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 16 March 2020

कोर्ट कांप्लेक्स में डिस्पेंसरी की सुविधा से लोगों को फायदा होगा : सेशन जज


कोर्ट काॅम्प्लेक्स में अब लोगों को प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा भी मिलेगी। इसका फायदा यहां आने वाले करीब 10 हजार लोगों को होगा। हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से शुरू की गई डिस्पेंसरी में नियमित चेकअप के साथ निशुल्क दवाइयां भी मिलेंगी। जिला बार एसोसिएशन के आग्रह पर सोमवार को जिला न्यायाधीश कमलकांत ने कांप्लेक्स में इस डिस्पेंसरी का शुभारंभ किया। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता रोहित जैन ने इस दौरान डिस्पेंसरी में चेकअप के लिए आए वकीलों वे दूसरे लोगों को निशुल्क हैंड सेनिटाइजर बांटे।

कोर्ट काॅम्प्लेक्स में जिला बार एसोसिएशन की और से लंबे समय से डिस्पेंसरी खोलने की मांग हो रही थी, क्योंकि आपात स्थिति में कोर्ट में प्राथमिक चिकित्सा की कोई सुविधा नहीं थी। जरूरत पड़ने पर लोगों को नागरिक या फिर प्राइवेट अस्पताल में जाना पड़ता था। डिस्पेंसरी के शुभारंभ पर सोमवार को लोगों ने बीपी व शुगर के साथ रूटीन के टेस्ट करवाए। हेल्थ डिपार्टमेंट की और से एसएमओ डॉक्टर राजेंद्र रॉय ने बताया की फिलहाल शुरुआत पर बीपी के साथ दूसरे टेस्ट भी किए गए, पर आने वाले दिनों में यहां ब्लड के साथ ईसीजी समेत दूसरे टेस्ट भी करवाए जाएंगे।

यह अच्छी शुरुआत है, लोगों को होगा फायदा

सेशन जज अम्बाला कमल कांत ने डिस्पेंसरी के शुभारंभ पर कहा की यह एक अच्छी शुरुआत है। इस सुविधा का लोगों को भारी फायदा होगा। खास कर वकीलों को इससे भारी राहत मिलेगी। बार एसोसिएशन के जिला प्रधान अधिवक्ता रोहित जैन ने बताया की कोर्ट कांप्लेक्स में कई ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें तत्काल चिकित्सा की जरूरत थी लेकिन व्यवस्था न होने के कारण पीड़ित को तत्काल राहत न मिल पाई। हालांकि दवाओं के लिए काॅम्प्लेक्स में मेडिकल हाल की व्यवस्था वर्ष 2016 में करवाई गई थी। इस अवसर पर एसोसिएशन के उप-रधान संदीप कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष हर्ष वोहरा मोजूद थे।

सिटी के कोर्ट कांप्लेक्स में डिस्पेंसरी का शुभारंभ करते सेशन जज कमलकांत व मौज्ूद वकील।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news dispensary facility in court complex will benefit people session judge


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ue8c1I

ADD











Pages