साेनीपत | शहर के देव नगर से तीन दिन से लापता लड़की का सिटी थाना पुलिस काेई सुराग नहीं लगा सकी है। जबकि परिवार बेटी काे लेकर बेहद परेशान है। गुरुवार काे लड़की का पिता एसपी कार्यालय के पास धरने पर बैठ गया।
लघु सचिवालय के गेट पर धरने पर बैठे पिता ने राजेश ने राेते हुए बताया कि बेटी पायल 16 मार्च को सुबह 10 बजे घर से निकली थी। उसके बाद वह घर नहीं लाैटी। उन्हाेंने बेटी के बारे में शिकायत पुलिस काे दी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। परंतु बेटी का पता नहीं चल सका है। पिता ने हाथ जाेड़कर विनती की उसकी बेटी को तलाशने का प्रयास तेज किया जाए। पिता ने कहा बेटी स्टेशन की तरफ गई थी, लेकिन अब तक उसका पता नहीं लग रहा। लघु सचिवालय की सीढ़ियों पर बैठे पिता काे देखकर एडीसी दिनेश यादव रुक गए। उन्हाेंने कहा मामले की जांच तेज की जाएगी। ताकि लड़की काे जल्दी ही तलाश किया जाए। परिजनाें ने बताया कि पायल का हाल में ही में नाैंवीं का परीक्षा परिणाम अाया था।
सोनीपत. बेटी को तलाश कराने की पुलिस से गुहार लगाते हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WvLpRF