मां के साथ पैदल जा रही छह वर्षीय बच्ची को बाइक सवार ने मारी टक्कर - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 19 March 2020

मां के साथ पैदल जा रही छह वर्षीय बच्ची को बाइक सवार ने मारी टक्कर


बेगा में अपने मामा के घर आ रही 6 साल की बच्ची को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल को लेकर परिजन शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में जैतून पुत्री मौसम अली ने बताया कि उसी शादी बागपत के डोला गांव में हो रही हैं। सप्ताहभर पहले अपने 6 वर्षीय बेटी मनतशा के साथ बेगा गांव में अपने मायके आई थी। बताया कि बीते 17 मार्च को वह अपनी बेटी मनतशा व भाभी प्रवीन के साथ गांव में सरकारी अस्पताल से दवाई लेने जा रही थी। अस्पताल से दवाई लेकर बाहर निकलकर घर की तरफ चले तो एक बाइक सवार युवक ने पैदल चल रही उसकी बेटी को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचे। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी बेटी को टक्कर मारकर चोटिल करने वाला व्यक्ति बेगा गांव का राजकुमार नाम का था। जांच अधिकारी हेडकांस्टेबल जयबीर ने बताया कि महिला जैतून की िशकायत पर नामजद राजकुमार उर्फ घसीटू के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J3m8q6

ADD











Pages