हरियाणा प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार जन कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष आनंद मोहन शुक्ला ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश के सभी गांवों में शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में स्मारक चिह्न लगाए जाने थे। परिणाम स्वरूप गौरव पट तो दो साल पहले बना भी दिए गए, पर नाम अभी तक नहीं लिखे गए। स्वतंत्रता के लिए जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगा दी, हरियाणा सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। गौरव पटों पर नाम लिखे जाने को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया (बराड़ा, भड़ाेग गांव में) लेकिन किसी ने भी इस काम के प्रति तत्परता नहीं दिखाई। शुक्ला ने मांग की कि जिन अधिकारियों ने इस काम में ढिलाई बरती है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही इस काम को जल्द पूरा करवाकर स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39XR2fG