सतीश कुमार अनाज मंडी व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान और बिजेंद्र चहल बने सचिव - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 20 March 2020

सतीश कुमार अनाज मंडी व्यापारी एसोसिएशन के प्रधान और बिजेंद्र चहल बने सचिव


अलेवा |अलेवा अनाज मंडी में व्यापारी एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन करने के लिए शुक्रवार को बैठक आयोजित की। इसकी अध्यक्षता आढ़ती जीवन राम ने की। लगभग घंटाभर चली बैठक में आढ़तियों ने सर्वसम्मति से व्यापारी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सतीश कुमार को व्यापारी एसोसिएशन का प्रधान, जयभगवान शर्मा कोषाध्यक्ष व बिजेंद्र चहल को सचिव बनाया गया। इसके अलावा रामपाल शर्मा, कर्ण सिंह लोहान, कुलदीप लोहान, हरदीप बिढ़ान, सुभाष रेढू, संदीप लोहान व जीवन राम को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। बैठक में गोबिंद लोहान, पक्की प्रधान सूबेराम शर्मा, सुरेश चहल, करण सिंह चहल, टेकचंद, पप्पू नगूरां, धर्मपाल सरोहा, पूर्व प्रधान रामदिया लोहान, सुनील भारद्वाज, कुलदीप बिझ़ान, लीला शर्मा, सुखबीर लोहान, कृष्ण रूहिल, राजपाल शर्मा व मदन मंगला मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dlcAVg

ADD











Pages