अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत, केस दर्ज - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 20 March 2020

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत, केस दर्ज


जींद-कैथल मार्ग के नगूरां के बस अड्डे के पास गुरुवार देर शाम को घर से सामान लेने साइकिल पर आए नगूरां निवासी एक 70 वर्षीय वृद्ध की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है।

पुलिस को दिए बयान में नगूरां निवासी राजेश ने बताया कि 70 वर्षीय पिता हजारी लाल गुरुवार देर शाम को घर से सामान लेने साइकिल पर नगूरां अड्डे की तरफ जा रहा था कि पीछे से आए एक वाहन ने साइकिल को टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की साइकिल को टक्कर लगने के बाद उसके पिता सड़क पर गिर गए। उसने बताया कि वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजनों के पहुंचने से पूर्व उसके पिता की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान दर्जकर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xag5h0

ADD











Pages