विधायक लीला राम ने कहा कि जिला कैथल को मेडिकल कॉलेज मिलने के साथ-साथ जाम की स्थिति से बचने के लिए साढ़े चार किलोमीटर तक एलिवेटेड ट्रैक भी बनाया जाएगा। जिला के विकास को बढ़ाते हुए कैथल में मिल्क प्लांट खोलने की संभावनाएं भी बढ़ चुकी है, जिसके मद्देनजर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मिल्क प्लांट का सर्वे करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। इसके अलावा शहर में मल्टीपर्पज पार्किंग भी जल्द बनाई जाएगी। विधायक लीला राम आज ऋषि नगर में आयोजित धन्यवादी दौरे के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ईमानदारी से सबका साथ-सबका विकास की नीति पर कार्य कर रहे हैं। कैथल शहर में मेडिकल कॉलेज, एलिवेटेड ट्रैक तथा मिल्क प्लांट के आने से जहां रोजगार के अवसर पैदा होंगे। वहीं जिला विकास की ओर बढ़ेगा। एलिवेटेड ट्रैक बनने से देवीगढ़ रोड, करनाल रोड, अम्बाला रोड क्रॉसिंग से छुटकारा भी मिलेगा। हरियाणा सरकार एक नई नीति बना रही है, जिसके बाद सीवरेज की सफाई समस्या से निजात मिलेगी। बरसात आने के बाद सीवरेज रुक जाते हैं और गलियों व सड़काें पर गंदा पानी जमा हो जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में मैनुअल सफाई की जगह मशीनों को खरीदा जाएगा और उसकी सीवरेज की सफाई करवाई जाएगी। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे आर्ट्स जैसे कोर्स के पीछे न भागें, बल्कि अलग ट्रेड की शिक्षा ग्रहण करें, ताकि रोजगार के अवसर जल्द प्राप्त हो सके। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए गए हैं, वे सफाई की तरफ विशेष ध्यान रखें। यदि सफाई कर्मियों की कमी है तो उन्हें भी जल्द दूर करें। इस मौके पर राजू डोहर, नौरिया राम शर्मा, रूलिया राम, सोमदत्त कौशिक, सतबीर थुआ, हरपाल शर्मा, सुशीला शर्मा, सुमन, मांगे राम, राजपाल, भले राम, चतुर्भुज शर्मा, बाबू राम, सुशील शर्मा, रामकुमार नैन, चंद्र प्रकाश, सत्य नारायण, सोमदत्त, गोपाल, सूरजभान, सतबीर, रामेश्वर, प्रकाश चंद, जग्गा सैनी, रामकिशन शर्मा, रामफल शर्मा, महीपाल, अंकुश चौधरी, सत्यवान, राजेंद्र, बिट्टू व नरेश मित्तल आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wU7Ll8