बरसात के बाद जींद रोड वाले अंडरब्रिज में जमा गंदा पानी, सड़क पहले ही टूटी हुई, लोग परेशान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 1 March 2020

बरसात के बाद जींद रोड वाले अंडरब्रिज में जमा गंदा पानी, सड़क पहले ही टूटी हुई, लोग परेशान


शनिवार को हुई बरसात के बाद से जींद रोड पर बने अंडरब्रिज से निकलना कठिन हो गया है। अंडरब्रिज में पहले ही सड़क टूटी हुई थी। अब पानी भर जाने से गड्ढों में गिर कर वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। बरसाती पानी के कारण गड्ढों का पता ही नहीं चलता जिस कारण यहां से आने-जाने वाले राहगीर परेशान हैं।

स्थानीय प्रशासन भी बरसाती पानी का आज तक कोई पुख्ता प्रबंध नहीं कर पाया है जिस कारण बरसाती पानी वाहनों के आने जाने के साथ ही इधर से उधर होकर सूखता है। लगातार पानी खड़ा रहने से यहां सड़क भी टिक नहीं पाती है। समाजसेवी लाजपत राय सिंगला, डाॅ. राकेश कुमार, प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रशासन को काफी बार इस समस्या बारे बताया गया है लेकिन आज तक न तो अंडरब्रिज में सड़क का निर्माण किया गया और न ही लाइट की व्यवस्था की गई। जब भी बरसात आती है तो यहां पानी भर जाता है जिसे निकालने का कोई प्रबंध नहीं है।

कभी-कभार नगर परिषद या पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी यहां पर जनरेटर के माध्यम से पानी निकालते हैं, वो भी तब, जब पानी अत्याधिक भर जाए। लाजपत ने बताया कि आज भी अंडरब्रिज में कम से कम एक फुट तक पानी भरा हुआ है, जबकि थोड़ी बरसात हुई थी। उन्होंने बताया कि प्रशासन चाहे तो अंडरब्रिज पर फाइबर की छत बनाकर बरसाती पानी को रोक सकती है। ऐसे उदाहरण बड़े शहरों में देखे जाते हैं, जहां अंडर पास को फाइबर से छत बना कर ढका गया है, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।

लेकिन कैथल में प्रशासन के समक्ष इस तरह का उदाहरण रखने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। उन्होंने प्रशासन से अंडरब्रिज में सड़क बनाने, रोशनी की व्यवस्था करने, पानी निकासी का पुख्ता प्रबंध करने तथा बरसाती पानी अंडरब्रिज में न जाए, उसका प्रबंध करने की मांग की है।

कैथल | रेलवे अंडर ब्रिज़ में भरा हुआ बरसात का पानी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kaithal News - haryana news dirty water accumulated in jind road underbridge after rain road already broken people upset


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TbBNK2

ADD











Pages