अाशा वर्कर्स यूनियन की पंचकूला में एमडी से कई मांगों पर चर्चा, अाज करेंगी धरना खत्म - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 13 March 2020

अाशा वर्कर्स यूनियन की पंचकूला में एमडी से कई मांगों पर चर्चा, अाज करेंगी धरना खत्म


पुराना सिविल अस्पताल सीएमअाे अाॅफिस में अाशा वर्कर्स यूनियन ने प्रदर्शन किया। 3 दिन से अाशा वर्कर धरने पर बैठी हैं। शुक्रवार काे यूनियन पदाधिकारियों की पंचकूला में एमडी प्रभजाेत सिंह के साथ मीटिंग भी हुई। जिसमें मांग पत्र पर चर्चा की गई। एमडी के समक्ष अाशा वर्कर के काटे गए 50 प्रतिशत के बारे में बताया गया। एमडी ने कहा कि सरकार को रिकमंडेशन करेंगे कि आशाओं को इन 8 एक्टिविटीज का 50 प्रतिशत पैसा मिलना चाहिए। आशा को समय पर पेमेंट अाैर इसका विवरण पीएचसी पर नोटिस बोर्ड पर लगाने का आश्वासन दिया गया है। सब-सेंटर पर अलमारी देने, स्मार्टफोन देने, एचबीपीएनसी कार्ड एवं नए रजिस्टर छापकर देने के बारे में भी चर्चा हुई। इस दाैरान राज्य प्रधान प्रवेश, राज्य महासचिव सुरेखा सहित अन्य ने अपनी बात रखी। शनिवार काे अाशा वर्कर सिटी सिविल अस्पताल के एमरजेंसी में एकत्रित हाेकर अपना धरना खत्म करेंगी।

अपनी मांगों काे लेकर धरने पर बैठीं अाशा वर्कर्स।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news asha workers union discusses many demands from md in panchkula strike will end today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U3YVt3

ADD











Pages