सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 19 March 2020

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत


भट्टूकलां | भट्टूकलां - चौपटा मार्ग पर गिगोरानी माईनर के समीप पिकअप गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की प|ी के ब्यान पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू
कर दी है।

शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिए ब्यान में मृतक भट्टूकलां निवासी करीब 65 वर्षीय भादर सिंह की प|ी कलावती ने बताया कि वीरवार सुबह उसका पति भादर सिंह अपने खेत में बनी ढ़ाणी में पैदल सड़क किनारे आ रहा था। पीलीमन्दोरी की ओर से तेज गति से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।

इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
लाया गया।

जहां से उसे अग्रोहा मैडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dbzUFf

ADD











Pages