टोहाना | बीती रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने भूना रोड पर दुकानों के बाहर लगे पोस्टर व फ्लैक्स फाड़ दिए। जब बाजार के चौकीदार ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उसे धमकाया। उसके बाद उन्होंने खूब हंगामा किया। जिससे दुकानदारों में रोष व खौफ का माहौल है। दुकानदारों रमेश कुमार, लक्की, राज कुमार आदि ने शहर थाना में शिकायत दी। उन्होंने डीएसपी उमेद सिंह से मिलकर भी रात को हंगामा करने वाले बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग भी की। डीएसपी ने थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह को इस बारे में निर्देश दिए हैं। दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि गत रात्रि करीब 11 बजे भूना रोड़ पर एक सूमो गाड़ी में सवार करीब पांच सात युवक आए और हाथों में लाठी डंडे लेकर दुकानों पर लगे फ्लैक्स बोर्डस को फाड़ने लगे। उन्होंने बताया कि जब वहां तैनात चौकीदार ने जब उन्हें रोकना चाहा तो बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी जिस पर पीछे हट गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QyaPKV