मेवात में स्वास्थ्य और सुरक्षा के खतरे को देखते हुए रेस्तरां, बार, जिम, संग्रहालय, स्पोटर्स क्लब बंद - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 20 March 2020

मेवात में स्वास्थ्य और सुरक्षा के खतरे को देखते हुए रेस्तरां, बार, जिम, संग्रहालय, स्पोटर्स क्लब बंद

लापरवाही की तो प्रबंधकों को इसके के लिए जिम्मेदार माना जाएगा

आंगनबाड़ी परियोजना कर्मी के माध्यम से घरों में राशन पहुंचाया जा रहा है

कोवि -19 वायरस के फैलने के कारण कई क्षेत्रों में रोजगार प्रभावित हो रहा है। हर रोज मजदूरी करके पेट भरने वालों व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। ये बात अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष उषा सरोहा ने जनवादी महिला समिति की बैठक में सदस्यों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बढ़ती भूख और कुपोषण का सीधा असर रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है जिसके परिणामस्वरूप कोरोना वायरस फैलने की स्थिति में उनके स्वास्थ्य को अधिक खतरे में डाल देगा।

उन्होंने कहा कि जस तरह केरल राज्य सरकार द्वारा अल्पविकसित व कुपोषित बच्चों को उनके घरों में चावल, गेहूं, बींस, तेल और स्नैक्स आदि उनको पहुंचाया जा रहा है। मिड-डे-मील व आंगनबाड़ी परियोजना कर्मी के माध्यम से घरों में राशन पहुंचाया जा रहा है। राज्य सरकार 3 साल से कम उम्र के बच्चों, स्तनपान कराने वाली माताओं और गर्भवती महिलाओं को भी पोषण सुनिश्चित कर रही है।

जनवादी महिला समिति मांग करती है कि केंद्र सरकार तत्काल सभी राज्यों को खाद्यान्न आवंटन बढ़ाए। गोदामों में 7.5 करोड़ टन अनाज का बड़ा भंडार है। इन गोदामों में इन खाद्यान्नों को सड़ने देने की बजाय, इसे आबादी के सभी कमजोर वर्गों को मुफ्त में वितरित किया जाना चाहिए। संगठन की मांग है कि केंद्र और राज्य सरकारें केरल सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की तरह गरीबों की मदद करने के लिए सक्रिय कदम उठाएं, ताकि वे आज की स्थिति का मुकाबला कर सकें।

आज का पंचांग

तिथि संवत् : चैत्र कृष्ण पक्ष द्वादशी शनिवार प्रात: 07:56 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2076, शाके 1942, हिजरी 1441, मुस्लिम माह रजब-उल-मुरज्जब, तारीख 25, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, 21 मार्च।

राशिफल

मेष : शुभ अंक...4 शुभ रंग...बादामी

व्यापारिक लेन-देन में सावधानी बरतें, लोग भ्रमित कर सकते हैं। अविवाहित वैवाहिक चर्चाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा मंे सफलता िमलेगी। संतान के भाग्योदय की संभावना बनेगी। साझेदारी में नया काम शुरू करने से बचें, नुकसान हो सकता है।

वृष : शुभ अंक...5 शुभ रंग...नीला

लोगों के व्यवहार से खिन्नता महसूस करेंगे। दीर्घकालीन योजना में पूंजी िनवेश के साथ आप शीघ्र लाभ देने वाली छोटी-छोटी योजना की शुरुआत भी कर सकते हैं। व्यापारिक लाभ संभव है। सहयोगी आपकी तरक्की से ईर्ष्या करेंगे। िनजी काम को लेकर दौड़धूप बढ़ेगी।

मिथुन : शुभ अंक...8 शुभ रंग...गुलाबी

कार्यस्थल की समस्या सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अनुभवी लोगों का साथ आपके काम में िनखार ला सकता है। िदखावे के चलते कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। कारोबारी विस्तार की रूपरेखा बनेगी। मांगलिक खर्च की संभावना है। िववाद हल होगा।

कर्क : शुभ अंक...3 शुभ रंग...जामुनी

महत्वपूर्ण मामलों में अिनर्णय की स्थिति नुकसानदायी हो सकती है। जरूरी फैसलों में बड़ों की सलाह लाभदायी हो सकती है। झूठ बोलकर कुछ लोग भ्रमित कर सकते हैं। मेहमानों की आवाजाही से यात्रा कार्यक्रम िनरस्त करना पड़ सकता है। धर्म में आस्था बढ़ेगी।

सिंह : शुभ अंक...7 शुभ रंग...सफेद

परिवार व मित्रों की अपेक्षाओं को पूरा करने में नाकाम रहेंगे। बड़ों की भावनाओं की अनदेखी से िरश्तों में दरार बढ़ सकती है। िवरोध के बावजूद अधिकारियों को अपनी बात समझाने में सफल रहेंगे। िवरोधी परास्त होंगे। पूजा-पाठ अथवा धार्मिक यात्रा में खर्च संभव।

कन्या : शुभ अंक...6 शुभ रंग...हरा

तत्काल फैसला लेना आपके िलए मुश्किल रहेगा। पुराने मामले उजागर होने का भय है। राजकीय मामले टकराव का कारण बन सकते हैं। अिधकारियों से बातचीत में नरमी बरतें। अपने संपर्कों का लाभ लेने में सफल रहेंगे। कार्यविस्तार की संभावना बनेगी।

तुला : शुभ अंक...2 शुभ रंग...िफरोजी

कार्यक्षेत्र में बदलाव का मन बना सकते हैं। कॅिरअर में नए िवकल्पों की तलाश रहेगी। सबके सहयोग से उलझे मामले सुलझेंगे। िबखरे कार्यों को समेटना आपके लिए समस्या बन सकता है। काम के जुनून में आप स्वास्थ्य की अनदेखी कर सकते हैं। आरोप लग सकते हैं।

वृश्चिक : शुभ अंक...1 शुभ रंग...पीला

पुराना रोग िफर से उभर सकता है। खानपान एवं दिनचर्या में बदलाव सेहत के िलए लाभदायी रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत पर िवचार कर सकते हैं। कारोबार में आप हर िवकल्प को लेकर तैयार रहेंगे। पारिवारिक रिश्तों में व्यावहारिक एवं सकारात्मक दृष्टि अपनाएं।

धनु : शुभ अंक...9 शुभ रंग...नारंगी

िवपरीत माहौल में समझौता करना मुश्किल रहेगा। आप रिश्तों को संभालने की कोिशश करेंगे। अपने अिधकारों के िलए स्वयं को ही आवाज उठानी पड़ेगी। दूसरों की बातों में आकर अपनों को विरोधी बना लेंगे। कानूनी मामलों की अनदेखी भारी पड़ सकती है।

मकर : शुभ अंक...7 शुभ रंग...लाल

िवरोधियों से निपटने के िलए रणनीति बनाकर आगे बढ़ना होगा। आत्मविश्वास से बड़ी से बड़ी मुश्किल भी दूर हो सकती है। कारोबारी विस्तार की योजना को झटका लग सकता है। सामािजक कार्यक्रमों से दूरी बनाने का प्रयास करें, तनाव कम होगा। धैर्य रखें।

कुंभ : शुभ अंक...3 शुभ रंग...भूरा

कुछ लोग आपको नीचा दिखाने की कोिशश करेंगे। व्यापारिक मामलों में गंभीरता जरूरी है। जल्दबाजी में रखे प्रस्ताव वापस लेने पड़ सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात भाग्योदय में सहायक रहेगी। देखरेख के अभाव में अच्छी-खासी योजना में घाटा हो सकता है।

मीन: शुभ अंक...6 शुभ रंग...स्लेटी

परिणाम की चिंता िकए बिना आगे बढ़ें, सफलता िमलेगी। अपना काम समय पर करने की आदत डालें, देरी से नुकसान हो सकता है। सामािजक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। तनाव की स्थिति सेहत के िलए नुकसानदायी रहेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे।

धार्मिक व सामाजिक संस्थान ने अपने कार्यक्रम रद्द किए

भास्कर न्यूज | पलवल

कोरोना का भय जिले में इस कदर बढ़ गया है कि जिला प्रशासन ने किसी भी प्रकार के कार्यक्रमों पर पुर्ण रूप से पाबंदी लगा दी। इसके लिए सामाजिक संगठनों ने भी स्वंय प्रशासन का सहयोग करते हुए अपने कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। जिले में डीसी के आदेश पर सभी स्थानों पर धारा 144 लागू कर दी गई है।

जिले में रद्द किए गए कार्यक्रमों में आर्य वीर दल द्वारा आर्य समाज के 145वें स्थापना दिवस व शहीदी दिवस पर 22 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कवि सम्मेलन को रद्द कर दिया गया है। आर्य समाज के नेता हरीशचंद शास्त्री ने बताया कि राष्ट्रीय कवि सम्मेलन की बजाए अब 22 मार्च को एक साथ 101 स्थानों पर यज्ञ कर शहीदी दिवस व आर्य समाज का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड इकाई की ओर से 22 मार्च को लगाए जाने वाले रक्तदान शिविर को स्थगित कर दिया है। निदेशक (माध्यमिक शिक्षा निदेशालय हरियाणा) के आदेश व नवीन जयहिंद ( सचिव हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड हरियाणा)के आदेश पर सभी कार्यक्रमों को आगामी आदेशों तक रद्द कर दिया गया है। व्यापार मंडल द्वारा 25 मार्च को मनाए जाने वाले नववर्ष विक्रम संवत कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग व पलवल के प्रधान विनोद जैन ने दी।

नपा लापरवाह: वायरस का खतरा,खुले में फेंके जा रहे हैं मृत पशु व मुर्गियों के पंख

भास्कर न्यूज | फिरोजपुर झिरका

कोरोना वायरस को लेकर जहां देशभर में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं नगर पालिका प्रशासन इसको लेकर कितनी संजीदगी बरत रहा है इसका अंदाजा शहर में पसरी गंदगी को लेकर लगाया जा सकता है। शहर के कई स्थानों पर इस समय कुछ लोगों द्वारा खुले में मृत पशुओं तथा मुर्गी के पंख व मलबे को डाला जा रहा है। जिससे यहां न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि इससे कोरोना वायरस व अन्य बीमारियों को भी निमंत्रण दिया जा रहा है। पालिका प्रशासन की इस संदर्भ में लचर कार्रवाई के चलते कोरोना जैसी महामारी को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। हालांकि पालिका के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि कोरोना को लेकर वो पूरी तरह अलर्ट हैं। लेकिन शहर में पसरी गंदगी को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रशासन इसको लेकर कितनी गंभीरता और सतर्कता बरता रहा है।

महामारी का रूप ले चुके कोरोना संक्रमण को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जिला प्रशासन को एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने को कहा है। लेकिन प्रशासन की तैयारियों को देखकर लगता है कि वे इस बीमारी को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

फाजिलपुर बादली में बेटी के जन्म पर हुआ कुआं पूजन

फर्रुखनगर| फाजिलपुर बादली में बेटी के जन्म की खुशी में कुआं पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव के गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए परिवार के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि लड़कियों के जन्म पर कुआं पूजन समाज में बेटियों के प्रति सोच में बदलाव लाएगा। गांव फाजिलपुर बादली निवासी मनीष कुमार की प|ी अलका कुमारी ने पहली संतान के रूप में कन्या को जन्म दिया। इसकी खुशी में परिवार के लोगों ने लड़कों के जन्म पर निभाने वाली परंपरा के तहत लड़की के जन्म पर भी कुआं पूजन तथा प्रीतिभोज का प्रोग्राम आयोजित किया। इस अवसर पर जिला पार्षद विजयपाल यादव ने कहा कि आज के समय में बेटियां लड़कों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।

यदि दवा कंपनी अधिक दामों पर विक्रेताओं को दवा मुहिया करा रही है तो की जाएगी कार्यवाही: एसडीएम

भास्कर न्यूज | पटौदी

पटौदी के एसडीएम और विधायक ने शुक्रवार को सामान्य अस्पताल पटौदी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल में दवाईयों की स्थिति के अलावा स्टाफ के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में आपातकाल के लिए दो आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं।

निरिक्षण के दौरान एसडीएम राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि किसी अस्पताल में दवाईयों की कमी नहीं हैं। अगर कोई दवाई विक्रेता ब्लैक मार्किटिंग करता हैं तो उसके बारे में उन्हें जरूर बताएं और अगर कोई दवा कंपनी भी गलत दामों पर दवा विक्रेताओं को दवा मुहिया करा रही हैं तो उस कंपनी की जानकारी उन्हें दे उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। अस्पताल में दौरे का मकसद यहां की तैयारियों का जायजा लेने के लिए है। फिलहाल यहां सबकुछ ठीक है। वहीं विधायक पटौदी सतप्रकाश जरावता ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से सजग है हर स्थिति पर नजर बनी है। दवाईयों कि कमी नहीं है। किसी को पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है। बस केवल अपने-अपने घरों में रहे सरकार के आदेशों को गंभीरता के साथ लें अपना बचाव ही सबका बचाव है।

सेक्टर-15 के पार्ट-2 में दुबई से लौटे 6 लोगों ने जांच नहीं कराई

गुड़गांव| दुबई के छह नागरिक पिछले सप्ताह गुड़गांव सेक्टर-15 पार्ट 2 स्थित जुबलेंट अपार्टमेंट में रहने वाले अन्य परिजनों के पास आए थे। इन लोगों ने न तो अपनी कोरोना की जांच करवाई और ना ही घर में आइसोलेट हुए। यही नहीं सुबह-शाम पार्क में सभी लोगों के बीच सैर करते रहे हैं। ऐसे में घर में काम करने वाली मेड सोसायटी के अन्य घरों में भी काम कर रही है। जिससे यहां के क़रीब दो हज़ार लोगों पर कोरोना का ख़तरा बढ़ गया है। सोसायटी में रहने वाले राम शर्मा ने बताया कि एक कपल पिछले सप्ताह दुबई से लौटा था। कपल और दो बच्चे तीन दिन पहले गुड़गांव लौटे हैं। ये सभी दुबई के स्थाई निवासी हैं।

नूंह जिले की सभी तहसीलों के कलेक्टर रेट निर्धारित

नूंह| डीसी पंकज की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस रूम में जिला नूंह की सभी तहसीलों के लिए कलेक्टर रेट वर्ष 2020 निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह रेट सभी तहसीलों की प्रस्तावित कलेक्टर रेट राजस्व की बेवसाइट, पोर्टल पर अपलोड है। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति उक्त प्रस्तावित कलेक्टर रेटों पर कोई एतराज या सुझाव देना चाहता है तो दे सकता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 की दूसरी छमाही के बाद भूमि के रेटों में कोई विशेष अदला-बदली नहीं हुई हैं, इसलिए पिछली छमाही में निर्धारित कलेक्टर रेट ही इस अवधि में पूरे जिले में जारी रहेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों से विचार विमर्श करने के उपरांत नए डीसी रेट निर्धारित करते हुए बताया कि वर्ष 2020 के नए डीसी रेट पिछले वर्ष से 10 प्रतिशत अधिक निर्धारित किए जाते हैं।

लोगों की राय: अदालत की सख्ती के कारण ही सरकार को बेटियों की सुरक्षा के लिए बनाना पड़ा सख्त कानून

कोरोनो वायरस से बचाव के लिए वकीलों ने चलाया अभियान

अस्पताल में आपातकाल के लिए दो आइसोलेशन वार्ड बनाए गए, अपना बचाव ही सबका बचाव

गरीब परिवारों के मजदूरों को मुफ्त राशन मुहैया करवाए सरकार:सरोहा

भास्कर न्यूज | गुड़गांव

सात वर्ष पूर्व वर्ष 2012 की 16 दिसम्बर की रात्रि को राजधानी दिल्ली में 6 दरिंदों ने फिजियोथैरेपी की छात्रा निर्भया के साथ बस में दरिंदगी की थी। जिंदगी-मौत से लड़ते हुए उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। निर्भया के चारों दरिंदों को अदालत में 7 साल चले दांव-पेंच के बाद शुक्रवार की अलसुबह राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी पर लटका दिया है इसे लेकर गुड़गांव में अनेक संस्थाओं व संगठनों में खुशी का माहौल है। शहर में भी निर्भया को न्याय दिलाने के लिए कई जगह प्रदर्शन चले थे। आज दोषियों को सजा मिलने पर कई स्थानों पर महिलाओं ने लड्डू बांट कर खुशी मनाई। नाबालिगों से दुष्कर्म जैसे मामलों की निशुल्क पैरवी करने वाली संस्था फरिश्ते ग्रुप के चेयरमैन पंकज वर्मा व डा. अंजू रावत नेगी तथा कुलभूषण भारद्वाज अधिवक्ता और उनकी टीम ने निर्भया के हत्यारों को फांसी पर लटकाए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि देर आए दुरुस्त आए। भले ही न्याय मिलने में हत्यारोपियों के दाव-पैच के चलते देरी अवश्य हुई है, लेकिन मृतका व उसके परिजनों को न्याय अवश्य मिल गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज पर एक बड़ा कलंक हैं। सभी सामाजिक संस्थाओं व समाज के जिम्मेदारों को इस प्रकार की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि इन घटनाओं की पुनरावृति न हो और कोई बालिका व युवती इन दरिंदों का शिकार न बन सके।

सिटी इवेंट्स**

02

गुड़गांव, शनिवार 21 मार्च, 2020 |

सही हल क्रॉस वर्ड | 5316**

बाएं से दाएं

1. अप्रिय होना (4)

4. सट्टा खेलने वाला, सट्टे बाज (4)

7. छतदार बरामदा (3)

8. गंध (3)

9. साथ लेते आना (3)

10. शरीर, देह, काया (2)

11. अविरल, सघन (2)

12. हाथी (2)

13. तरल पदार्थ में अन्य पदार्थ का

मिश्रण (2)

14. बांस आदि का पतला छोटा डंडा (2)

15. भाग्य, किस्मत (3)

17. कागज की चौकोर थैली, खोल (3)

19. बिना वजह (4)

21. तैयार, परिपक्व, जो पक गया हो (2)

22. वृक्ष, पेड़ (3)

23. स्थिर दृष्टि (4)

24. अप्रिय, अरुचिकर (4)

26. नाश करने वाला (2)

27. निद्रा त्याग करना, सोकर उठना (3)

28. नखरा, ठसक, चोचला, गर्व (2)

ऊपर से नीचे

1. अवयस्क (4)

2. उड़ान (4)

3 शृंगार करना, सजावट करना (3)

4. आंगन, सहने का भाव (3)

5. पूछताछ, बुरी दृष्टि का प्रभाव (2)

6. अनुरोध, प्रार्थना (3)

8. अर्थ, मानी, स्वार्थ (4)

11. समय दर्शाने वाला यंत्र (2)

13. अहीर, ग्वाला (2)

14. छन की आवाज, इनकार (3)

15. मुनाफा, लाभ (2)

16. युद्ध, संग्राम (2)

17. चिपटना, सटना (4)

18. निराहार रहना (4)

19. अंगीकार करना, स्वीकार करना (4)

20. रखने का काम किसी से

करवाना (4)

22. पवित्र (3)

25. धूल, कण (2)

 5317**

ब्धि



ण्य

27



26

का





ना

25

ला







19



ड़ा



18

का

ना

17



24



24



22

पु



री



23



जा

की

ता

गा

16



ला

16



15

सा

|









वा



21





री



20



14

सं

13

धा



13

ता







12

सा

11



ल्ल

10







रा



10

खा



9



नी



7



8

पा





8

रो

7



6



5



4





5



3



2





3



1



26

28

27

27

26

19

20

18

18

17

17

25

24

23

16

16

15

15

14

20

22

21

13

12

14

13

12

11

10

11

10

9

9

8

8

7

6

4

3

3

2

5

1

{पंडित प्रो. विनोद शास्त्री




आज जन्मे बच्चों के नामाक्षर व राशि

समय नक्षत्र चरण पाया राशि नामाक्षर

06:33 धनिष्ठा 3 ताम्र कुंभ गु

13:00 धनिष्ठा 4 ताम्र कुंभ गे 19:40 शतभिषा 1 ताम्र कुंभ गो

02:21 शतभिषा 2 ताम्र कुंभ सा

राहुकाल :

प्रात: 09:00 से 10:30 तक रहेगा।

चौघड़िया मुहूर्त :

प्रात: 08:04 से 09:34 तक शुभ का चौघड़िया, दोपहर 12:34 से 2:04 तक चर का चौघड़िया, दोपहर 2:04 से सायं 05:05 तक लाभ व अमृत का चौघड़िया रहेगा।

आज िवशेष :

आज प्रदोष को िशव मंदिर मंे जाकर शिवजी का अिभषेक कर दीप प्रज्वलन करें और एक समय भोजन करें। आज धनिष्ठा नक्षत्र में आठ वसुओं की उत्तम प्रकार के गंध, फल, फूल, दूध, दही, भोज्य, धूप व दीप आदि से पूजा कर व्रत करें तो समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

सूर्योदय कालीन नक्षत्र :

धनिष्ठा नक्षत्र सायं 07:40 तक रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रहेगा। िसद्ध योग दोपहर 12:21 तक रहेगा, इसके बाद साध्य योग रहेगा। तैतिल करण प्रात: 07:56 तक रहेगा, इसके बाद गर करण रहेगा।

ग्रह विचार (प्रात: 05:30)

सूर्य-मीन, चंद्र-कुंभ, मंगल-धनु, बुध-कुंभ, गुरु-धनु, शुक्र-मेष, शनि-मकर, राहु-मिथुन, केतु-धनु राशि में स्थित हैं।

दिशाशूल : पूर्व दिशा

यदि जरूरी हो तो घी खाकर यात्रा कर सकते हैं।

शुभाशुभ ज्ञानम् :

द्वादशी तिथि वृद्धि, शनि प्रदोष व्रत, पंचक, राष्ट्रीय चैत्र मास प्रारंभ, शाके 1942 शुरू।

अदालत के आदेश का पालन तो होना ही था

सामाजिक संस्था भगवान श्रीपरशुराम सेवादल के अध्यक्ष पंडित अरुण शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं से सामाजिक ताना-बाना छिन्न-भिन्न हो जाता है। सभी समाजों को सामूहिक रूप से प्रयास करने होंगे कि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाए, ताकि वे इस प्रकार की घिनौनी हरकतों को अंजाम न दे सकें।

निर्भया के दुष्कर्मियों को तिहाड़ जेल में फांसी से गुड़गांव की संस्थाओं व लोगों में खुशी

आरोपियों को फांसी के बाद लड्डू बांट कर खुशी मनाती महिलाएं।

कोरोना से बचाव के लिए लोग खुद आगे आ रहे

निःशुल्क मास्क व सेनिटाइजर वितरण अभियान में भाग लेते वकील।

भास्कर न्यूज | फर्रुखनगर

कोरोनो वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते शुक्रवार को तहसील परिसर में वकीलों ने निशुल्क मास्क व सेनिटाइजर अभियान चला कर तहसील फरूखनगर के वकीलों ने तहसील में विभिन्न कार्य से आने वाले तथा तहसील परिसर में बैठने वाले कर्मचारी व ग्रामीणों के हाथ धुलवा कर मास्क व सेनिटाइजर बांटें और लोगों को जागरूक किया। तथा इस अभियान’’ को जीवन में अपने की अपील की। इस मौके पर तहसीलदार संजीव नागर ने कहा कि कोरोना वायरस से होने वाले संभावित संक्रमण की रोकथाम के लिए तहसील परिसर में विभिन्न का र्यो से आने वाली आम पब्लिक के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर को सेनीमाजरा अभियान चला कर लोगों के हाथ धुलवाए गए हैं।

क्या कहते हैं अिधकारी

शहर में गंदगी फैलाने वालों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस दिया जाएगा। निश्चित ही इस संदर्भ में बड़ी कार्रवाई करेंगे। कार्रवाई के लिए नपा कर्मचारियों को लगा दिया गया है। लोगों से अपील है कि वो खुले में मृत पशु व किसी भी तरह की गंदगी न फैलाएं।
-सुनील रंगा, कार्यवाहक सचिव नगर पालिका, फिरोजपुर झिरका।

गुड़गांव| सामाजिक संस्था ब्राह्मण वैलफेयर एसोसिएशन ने भीमगढ़ खेड़ी स्थित कार्यालय में बैठक कर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरुक किया। संस्था ने लोगों से आग्रह किया कि रविवार को घरों से ना निकलें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का पालन करें। यह खतरनाक वायरस किसी को भी हो सकता है। जिसकी समस्त ब्राह्मण समाज मदद करने को तैयार है। समाज ने आह्वान किया है कि ऐसे समय में बुद्धि और विवेक से काम ले। जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। हमारी कोशिश है कि हम कम से कम एक सप्ताह तक घरों के अंदर रहें। यह वायरसू जल्दी चला जाएगा और मौत के तांडव से बचा जा सकता है।

बाहर नहीं निकलने के लिए ब्राह्मण वैलफेयर एसोसिएशन ने किया आग्रह

नूंह| कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी रविवार को जनता कर्फ्यू दिवस में लोगों की भागीदारी अधिक से अधिक हो इस बात को लेकर हरियाणा रोडवेज नूह के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने सभी यात्रियों अनुरोध करते हुए चालक और परिचालकों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 22 मार्च रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू दिवस को लेकर जनता से अपील की है कि देश की सभी जनता रविवार के दिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक अपने घरों में ही रहे जिससे कोरोना वायरस नामक बीमारी से बचा जा सके और इसे बढ़ने से रोका जा सके। महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने इस मौके पर नूहं डिपो के सभी चालक व परिचालकों को मास्क व हाथ साफ करने की सैनिटाईजर बांटी। जिससे किसी भी यात्री को बस में बैठाने से पूर्व उस यात्री के हाथों को साफ कराया जा सके।

कोरोना वायरस को लेकर परिवहन विभाग मुस्तैद: प्रदीप कुमार

रिसॉर्ट में प्रवेश बिना जिलाधीश की अनुमति के नहीं दिया जाए

भास्कर न्यूज | फिरोजपुर झिरका

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में कोरोना वायरस (कोविड-19) को महामारी घोषित किया हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल की वजह से जोखिम को कम करने के लिए कोविड-19 के लिए बड़ी संख्या में लोगों से संपर्क करना, एकत्र करना प्रतिबंधित किया गया है। इसके लिए तत्काल उपाय किए जाने की आवश्यकता है। जिलाधीश पंकज ने बताया कि आम जनता से संबंधित मानव स्वास्थ्य और सुरक्षा के ऐसे खतरे की रोकथाम के लिए तत्काल उपाय किए जाने की आवश्यकता है इसलिए सभी रेस्तरां, बार, जिम, स्पा, सौना, संग्रहालय, स्पोटर्स क्लब और अन्य जिला नूहं में स्थित सभाओं के ऐसे स्थानों को 31 मार्च तक बन्द रखने के आदेश लागू किए जाते हैं । इसके अलावा, होटल, रिसॉर्ट मालिकों को यह सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए जाते है कि कोई भी विदेशी पर्यटक या पिछले 21 दिनों में विदेश यात्रा के इतिहास वाले व्यक्ति को होटल, रिसॉर्ट में प्रवेश बिना जिलाधीश की अनुमति के नहीं दिया जाए। अगर इसमें किसी ने लापरवाही की तो मालिकों व प्रबंधकों को इसके के लिए जिम्मेदार माना जाएगा।

नूंह, डिपो में चालक व परिचालकों को मास्क और सेनिटाइजर देते हुए।

पटौदी. अस्पताल को दौरा करते एसडीएम और विधायक।

जनवादी महिला समिति ने मांग, सभी राज्यों को खाद्यान्न आवंटन बढ़ाए



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mewat News - restaurant bar gym museum sports club closed in mewat due to health and safety hazards
Mewat News - restaurant bar gym museum sports club closed in mewat due to health and safety hazards
Mewat News - restaurant bar gym museum sports club closed in mewat due to health and safety hazards
Mewat News - restaurant bar gym museum sports club closed in mewat due to health and safety hazards


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bdHCg3

ADD











Pages