आदमपुर क्षेत्र में जनता कर्फ्यू को मिला अपार समर्थन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 20 March 2020

आदमपुर क्षेत्र में जनता कर्फ्यू को मिला अपार समर्थन


प्रधानमंत्री की जनता कर्फ्यू की अपील का आदमपुर व्यापार मंडल, भारतीय युवा अग्रवाल विकास परिषद, आदर्श युवा क्लब, भारत विकास परिषद, श्रीरामचरितमानस सुंदरकांड प्रचारिणी सभा, जय मां दुर्गा सेवा मंडल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ सहित सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने समर्थन किया है। व्यापार मंडल प्रधान लीलाधर गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील देश हित में लिया फैसला है ऐसे में व्यापार मंडल रविवार 22 मार्च को बाजार बंद करने में सहयोग करेगा। व्यापारी नेता एवं गाेशाला संरक्षक तरसेम गोयल ने कहा कि पहले दिनभर यह अफवाह रही कि सब्जी व राशन की कमी हो गई है या सब्जी मंडी बंद होने जा रही है। मगर केवल यह अफवाह है राशन में गेहूं, चावल, दाल और अन्य सामान की कहीं कोई कमी नहीं है और न ही इनके दामों में कोई बढ़ोतरी हुई है। बाजार में हमेशा की तरह सब्जी आसानी से सभी को उपलब्ध है। उन्होंने लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी। भाजपा नेता जयपाल बैंदा ने कहा कि देश में कोरोना के खतरे को देखते हुए जनहित में सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस देशव्यापी मुहिम में शामिल हो, जिससे भविष्य में कोरोना से होने वाले खतरे से बचा जा सकें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bbFl59

ADD











Pages