सिटी के निकटवर्ती गांव रवालों में गुरुद्वारा हुकमसर साहिब का नया प्रवेश द्वार बेहतरीन बनेगा। प्रवेश द्वार का कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा है। पहले यहां लोहे का गेट लगाया गया था। मगर अब प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। जिसमें लाखों रुपए की लागत आएगी।
गुरुद्वारा हुकमसर साहिब रवालों के मुख्य सेवादार बाबा हरबंस सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा साहिब के प्रवेश द्वार को लेकर 20 दिन से कार्य चल रहा है। पहले यहां लोहे का गेट लगाया गया था। अब इसका स्वरूप बदला जा रहा है।
वहीं, गुरुद्वारा साहिब में हर महीने की दशमी को लंगर लगाया जाता है। अक्टूबर माह में बाबा सावण सिंह बरसी मनाई जाती है। जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचकर माथा टेकते हैं। दशमी पर संगत श्री अखंड पाठ भी करवाती है। इससे पहले गांव के प्रवेश द्वार पर भी गुरुद्वारा हुकमसर साहिब की तरफ से गेट बनाया है।
गांव रवालाें गुरुद्वारा हुकमसर साहिब में बनाया जा रहा प्रवेश द्वार।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TT6Quy