गंदा पानी और कूड़ा वेस्ट जुआं ड्रेन में डालते ऑटो रिक्शा चालक को पकड़ा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 8 March 2020

गंदा पानी और कूड़ा वेस्ट जुआं ड्रेन में डालते ऑटो रिक्शा चालक को पकड़ा


शहर के एमआइई पार्ट-बी स्थित वीर जी ढाबे के कूड़े-कचरे व गंदे पानी को धर्म विहार के पास वेस्ट जुआं ड्रेन में डाला जा रहा था। रविवार दोपहर बाद पार्षद युवराज छिल्लर ने ड्रेन में ड्रमों में भरे गंदे पानी व कूड़े को डालते हुए एक ऑटो रिक्शा चालक को पकड़ा है। रिक्शा चालक ने जब पूछताछ की तो उसने बताया कि वह वीर जी ढाबा से यह कूड़ा-कचरा भरकर लाया है। ढाबा संचालक ने उसे यह गंदगी बाहर फेंकने के लिए कहा था। पार्षद युवराज छिल्लर ने जब ऑटो रिक्शा चालक को पकड़ा तो वह तीन ड्राम गंदगी ड्रेन में डाल चुका था। पार्षद व आसपास के लोगों ने हंगामा किया तो मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई।

इधर, नप चेयरपर्सन शीला राठी ने कहा कि ड्रेन में गंदगी बहाना गलत है। इससे प्रदूषण फैलता है। पार्षद युवराज ने मेरे पास शिकायत दी है। सोमवार को संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजकर ढाबा संचालक के खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी। ढाबा संचालक की ओर से कूड़ा निस्तारण उचित तरीके से किया जा रहा है या नहीं यह भी पता लगाया जाएगा।

ढाबा संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी


प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों को भी मौके से शिकायत दी गई। रविवार होने की वजह से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसी बीच ढाबा संचालक इंद्रपाल मौके पर पहुंचा और उसने भविष्य में इस तरह से ड्रेन में गंदगी नहीं डालने का आश्वासन दिया। ढाबा संचालक ने कार्रवाई से बचने के लिए कई सिफारिशी फोन भी कराए। इसी बीच ऑटो रिक्शा चालक मौके का फायदा उठाकर ड्रमों को लेकर फरार हो गया। पार्षद युवराज छिल्लर ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार मौके की वीडियो व फोटो के साथ शिकायत दी गई है। इस मामले में ढाबा संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवाई जाएगी। प्रदूषण फैलाने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bahadurgarh News - haryana news dirty water and garbage caught auto rickshaw driver in west gambling drain


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aI8LY7

ADD











Pages