अोमेक्स सिटी में जलभराव से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 8 March 2020

अोमेक्स सिटी में जलभराव से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन


ओमेक्स सोसायटी में बरसाती जमा पानी की निवासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से रविवार को अोमेक्स सिटी की महिलाअों ने सोसायटी में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यहां गंदे पानी की निकासी न होने से होग परेशान हैं। दो बीआर के सामने सड़क पर कई-कई फीट तक जलभराव होने के कारण लोगों का निकलना दूभर हो रहा है और बीमारियां भी पनप रही है। यहां के निवासियों ने रविवार को सड़क के बीचोंबीच भरे गंदे पानी में उतरकर अपना दुखड़ा जताया और नारेबाजी भी की। ओमेक्स सोसायटी में रहने वाले होशियार सिंह कादयान, राखी मनीष गहलोत, किरण कादयान, नीरू शीला, ममता, कमला भवरा, शालू ठकराल, पूनम बत्तरा, रेनू वधाना, संतोष भ्याणा, नेहा चौहान, लक्ष्मी वर्मा, कमांडर लक्ष्मी, नारायण भारद्वाज, गोल्डी बतरा, परमजीत चौहान, मनोज छिल्लर, महेंद्र सिंह महिपाल, एचएस कौशिक, जयप्रकाश गुप्ता, रोहतास मलिक, मोंटी आदि ने नगर परिषद प्रशासन की कार्यप्रणाली रोष जताया। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन करेंगे: राठी

नगर पार्षद डाॅ. नीना सतपाल राठी ने कहा कि गंदे पानी की निकासी के लिए यहां पर नाला बनाया जाना था, लेकिन पिछले डेढ़ साल से नाला निर्माण कार्य का टेंडर तक नहीं लगाया गया है। कमीशनखोरी के चक्कर में इस नाले का निर्माण ही नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में विकास की बजाय भ्रष्टाचार का बोलबाला है। चेयपर्सन व भाजपा के पूर्व विधायक अपने-अपने चेहतों को नाला निर्माण कार्य का टेंडर देना चाहते हैं जिसके कारण यह काम सिरे नहीं चढ़ पाया है। डाॅ. नीना सतपाल राठी ने कहा कि जल्द ही जल निकासी व अन्य समस्याओं का समाधान नहीं होगा तो नगर परिषद के बाहर बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

शिकायत करने के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई

ओमेक्स सोसायटी में रहने वाले लोगों ने कहा कि कहने को तो वे पॉश सोसायटी में रहते हैं, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कोई कुछ नहीं है। जनसमस्याओं का अंबार यहां लगा रहता है। गंदे पानी की निकासी समेत अन्य समस्याओं के निदान को लेकर वे कंपनी अधिकारियों से लेकर नगर परिषद व स्थानीय अधिकारियों को भी कई बार अपना दुखड़ा सुना चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी कोई उनकी सुध लेने वाला नहीं है। जिससे लोगों में आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर शिकायत कर थक चुके हैं। अब अगर समाधान नहीं हुआ तो सड़काें पर उतरकर नगर परिषद और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी ये लोग करने वाले हैं।

राहगीरों का निकलना दूभर

2 बीआर के आगे से लेकर कसार मोड़ तक के हिस्से में गंदा पानी सडक़ पर भरा हुआ है, जिसके कारण कीचड़ के बीच से होकर यहां से आवागमन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से यहां नाला निर्माण कार्य नहीं करवाया जा रहा जिसके कारण हल्की बूंदाबांदी में ही यहां जलभराव हो जाता है। ऐसे यहां रहने वाले निवासियों के अलावा अन्य राहगीरों का निकलना दूभर हो जाता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bahadurgarh News - haryana news women harassed by waterlogging in amex city


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VU5roQ

ADD











Pages