सुधीवास के जोहड़ में किया नवनिर्मित कुंड का उद्घाटन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 9 March 2020

सुधीवास के जोहड़ में किया नवनिर्मित कुंड का उद्घाटन


गांव सुधीवास के जोहड़ में बीडीसी कोटे से नवनिर्मित पानी के कुंड का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि गांव के मंदिर के महंत सूरदास मोहनगिरि थे और अध्यक्षता बीडीसी दलबीर सिंह ने की।

गांव के ब्रह्माणी जोहड़ में बने कुंड के निर्माण में करीब ढाई लाख रुपये खर्च हुए हैं। गर्मियों के मौसम में पशु-पक्षियों की प्यास बुझ सकेगी। बीडीसी दलबीर ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर बीडीसी कोटे से
इस कुंड का निर्माण करवाया गया है और इस जोहड़ में पीने
के पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण इस कुंड की जरूरत महसूस की जा रही थी।

ग्रामीणों ने बताया कि कुंड के बनने से खेतों में काम करने वालों और पशुओं
को गर्मियों के मौसम में
प्यासा नहीं रहना पड़ेगा। इस अवसर पर जगराम श्योराण, चुन्नीलाल मान, सतबीर शर्मा, रामसिंह पिलानिया, अन्नपाल, रणसिंह, उमेद, रामचन्द्र, रणबीर, सुभाष, सुमेर, ईश्वर आदि मौजूद थे।

नवनिर्मित कुंड का उद्घाटन करते महंत सूरदास मोहनगिरि।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bahal News - haryana news newly constructed pool inaugurated in sudharwas johar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cK4hSG

ADD











Pages