अम्बाला | चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन नंबर 12046/45 शताब्दी एक्सप्रेस 18 मार्च से बुधवार की बजाय रविवार काे चलाई जाएगी। यह बदलाव गृह मंत्री अनिल विज की मांग पर रेलवे मुख्यालय ने किया है। यात्रियों की मांग को देखते हुए गृह मंत्री विज ने यह मांग उठाई थी।
बता दें कि सप्ताह में रविवार को यह शताब्दी नहीं चलती थी। मगर इस दिन यात्रियों की संख्या ज्यादा होती थी। नई दिल्ली से अम्बाला व चंडीगढ़ आने वाले यात्रियों को इस ट्रेन का समय काफी बेहतर लगता था। मगर रविवार ट्रेन के नहीं चलने पर उन्हें अन्य ट्रेनों का सहारा लेना पड़ता था। पिछले साल नवंबर में रेलवे ने 18 मार्च से ट्रेन के संचालन के दिन में बदलाव करने की घोषणा की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33s4Axg