मां का उपचार कराने परिवार पीजीआई गया, चोर घर से गहने व नकदी चुरा ले गए - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 18 March 2020

मां का उपचार कराने परिवार पीजीआई गया, चोर घर से गहने व नकदी चुरा ले गए


काजीवाड़ा मोहल्ले के गुरुनानक पुरा में हुई वारदात, केस दर्ज

पीजीअाई में मां का उपचार करवाने गए परिवार के घर चाेरी हाे गई। चाेर घर से नकदी अाैर ज्वैलरी चाेरी कर ले गए। पड़ाेसियाें काे देख चाेर फरार हाे गए। वारदात का पता चलते ही महिला घर पहुंची ताे मेन गेट अाैर अंदर के ताले टूटे हुए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस चाैकी नंबर-4 में काजीवाड़ा के गुरुनानक पुरा की महक ने शिकायत दी कि उनकी सास को हार्ट अटैक हुआ था। 29 फरवरी काे सास काे लेकर वह अाैर पति सुमित पीजीआई गए थे। वह मकान काे ताले लगाकर गए थे। 18 मार्च रात काे करीब 1 बजे उसके पास पड़ाेसियाें का फाेन अाया कि उनके घर का ताला टूटा पड़ा है। वह चंडीगढ़ से घर पहुंची ताे घर के मेन गेट व अंदर के ताले टूटे हुए थे। घर में अलमारी भी टूटी हुई थी। सामान बिखरा हुअा था। घर में रखे करीब 22 हजार रुपए, सोने का सेट, 2 जोड़ी चांदी की पायल, 2 घड़ियां व 3 पुराने अष्टधातु के सिक्के गायब थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2U246er

ADD











Pages